14.7 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारचमोली के माणा में हुए हिमस्खलन में 7 श्रमिकों के शव अब...

चमोली के माणा में हुए हिमस्खलन में 7 श्रमिकों के शव अब तक हुए बरामद, बचाए गए 44 श्रमिकों का चल रहा है अस्पताल में इलाज

शुक्रवार को उत्तराखंड के जनपद चमोली के माणा के पास हिमस्खलन की चपेट में श्रमिकों के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान का तीसरा दिन था। आज तीन श्रमिकों के शव खोज एवं बचाव बचाव दलों ने बरामद कर लिए हैं। इससे पहले चार श्रमिकों के शव मिल चुके हैं। अब तक कुल सात शव बरामद हो चुके हैं। वहीं देहरादून निवासी एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि लापता श्रमिक को ढूंढने के लिए बचाव दल युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं । ज्योर्तिमठ में मृतक श्रमिकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है और प्रशासन उनके शवों को घर पहुंचने की व्यवस्था कर रहा है। माणा से सुरक्षित बचाए गए 44 श्रमिकों को ज्योर्तिमठ
के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति सामान्य है और उनकी देखरेख देखभाल की जा रही है । वहीं गंभीर रूप से घायल 2 श्रमिकों को एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत में सुधार है ।

प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। सुरक्षित बच्चे श्रमिकों को हर संभव चिकित्सा मुहैया की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News