Homeराज्य समाचारउत्तराखंडभगवान श्रीकृष्ण की छठी पर नैशविला रोड में उमड़ा आस्था का सैलाब:...

भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर नैशविला रोड में उमड़ा आस्था का सैलाब: विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कृष्ण भक्तों के जयघोष से गूंजा नैशविला रोड, सूर्यकांत धस्माना ने किया प्रसाद वितरण

देहरादून: आज भगवान श्री कृष्ण की छठी पर्व पर नैशविला रोड में वर्षों से युवा सेवा दल द्वारा परंपरागत लगने वाले भंडारे में हजारों लोगों ने भगवान का प्रसाद प्राप्त किया और जय श्री कृष्णा का उद्घोष किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और जन समुदाय को छठी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि द्वापर युग अवतरित हुए भगवान कृष्ण ने स्वयं गीता के उपदेश में उद्घोष किया कि “हे अर्जुन मैं नारायण हूँ और जब जब धरती पर पाप बढ़ता है, धर्म की हानि होती है, सदियों व सज्जनों पर अत्याचार होता है तब तब मैं स्वयं धरती पर अवतरित होता हूं और दुष्टों का नाश और साधु सज्जनों का कल्याण करता हूं और धरती से पाप नाश करता हूं, यह युगों युगों से यह चल रहा है। ” श्री धस्माना ने कहा कि मनुष्य रूप में जन्माष्टमी के दिन अवतरित हुए भगवान कृष्ण की आज पूरे देश में और दुनिया में सनातन धर्म को मानने वाले छठी मना रहे हैं। श्री धस्माना ने सभी कृष्ण भक्तों को छठी पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री संजय कुमार कन्नौजिया कद्दू श्री दिनेश कौशल श्री अमीचंद सोनकर श्री आनंद सिंह पुंडीर श्री सुशील डोभाल श्री विनीत नागपाल, श्री प्रकाश चंद, श्री किशोर गेरा, श्री राज रावत, श्री ऋषभ माटा , श्री कार्तिक बंसल, श्री राहुल माटा, मोहन काला, प्रकाश नेगी आदि उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News