17.5 C
Dehradun
Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडपंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों से पंचायतो...

पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों से पंचायतो में मुस्तादी से कार्य करने का किया आवाह्न

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा पंचायतो का सशक्तिकरण: सतपाल महाराज

पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने आज ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। नकल विरोधी कानून , भू कानून और समान नागरिक संहिता जैसे ऐतिहासिक निर्णय उत्तराखंड को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। पंचायतो के सशक्तिकरण के लिए पंचायत भवनों का निर्माण, ई गवर्नेंस को बढ़ावा और कंप्यूटरीकरण जैसी योजनाएं लागू की जा रही है। मंत्री सतपाल महाराज ने नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों से आग्रह किया की पूर्ण निष्ठा समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में योगदान दें। साथ ही उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News