19.3 C
Dehradun
Wednesday, February 5, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसंयुक्त मजिस्ट्रेट व अधिकारियों ने किया मतदान स्थलों का निरीक्षण

संयुक्त मजिस्ट्रेट व अधिकारियों ने किया मतदान स्थलों का निरीक्षण

 

रुड़की। आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की, आशीष मिश्रा, तहसीलदार रुड़की, और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मतदान स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली और पानी की उपलब्धता, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं और अन्य आवश्यक तैयारियों का गहन मूल्यांकन किया।
संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा ने बताया कि सभी तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुनिश्चित करने के लिए कहा कि मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। तहसीलदार रुड़की ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। साथ ही, सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि आदर्श आचार संहिता का पालन किया जाए और किसी प्रकार की अनियमितता न हो। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News