Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तरकाशी के छह बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में करेंगे...

उत्तरकाशी के छह बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में करेंगे प्रतिभाग

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस हल्द्वानी में प्रतिभाग करेंगे उत्तरकाशी के 6 बाल वैज्ञानिक

पीएमश्री राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के सभागार में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में इस वर्ष मुख्य विषय “सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार” पर सीमांत उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, नौगांव, पुरोला, मोरी विकासखंड के विद्यालयों के चयनित 76 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक परियोजनाओं एवं शोध पत्रों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। जिसमें उत्कृष्ट 6 प्रोजेक्ट का राज्य स्तर हेतु चयन किया गया । जिनमे कु. वैष्णवी राणा राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी, साक्षी जीआईसी बर्नीगाड, सृष्टि जीआईसी नेताला, उर्वशी जीआईसी डुंडा, श्रेया हिल ग्रीन स्कूल बड़कोट, मुस्कान जीआईसी गढ़ बरसाली का चयन किया गया । जनपद स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के
जिला समन्वयक लोकेंद्र सिंह परमार ने बताया कि जनपद से चयनित बाल वैज्ञानिक 2-3 दिसंबर को फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, FTI हल्द्वानी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस हेतु उत्तरकाशी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे । कार्यक्रम मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी प्रेम लाल भारती ने सभी बाल वैज्ञानिकों एवम विज्ञान के गाइड टीचर्स का मार्गदर्शन कर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ सुरेंद्र सिंह मेहरा प्राचार्य पिट्स बी एड कॉलेज मानपुर, डॉ रिचा बधानी असिस्टेंट प्रोफेसर बॉटनी राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी, जगत सिंह चौहान प्रवक्ता जीव विज्ञान एवं अभिषेक रतूड़ी प्रवक्ता गणित रहे।
इस दौरान प्रधानाचार्य
एम.एस.पंवार, शांति प्रसाद नौटियाल, निर्मल साह, अनिल बिष्ट,गीताराम भक्ति एवं ब्लॉक समन्वयक जनक सिंह रावत, जगत चौहान,गंभीर पाल राणा, गीतांजलि जोशी, सह समन्वयक युद्धवीर राणा ने छात्रों छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
समापन अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, मुख्य निर्णायक डॉ एस.एस.मेहरा एवं जिला समन्वयक लोकेंद्र परमार ने चयनित बाल वैज्ञानिकों और उनके गाइड टीचर्स को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
जनपदीय आयोजन को सफल बनाने में विज्ञान शिक्षक मंगल सिंह पंवार, संजय रावत, बिनीता बिष्ट सुरेश शाह, नंदकिशोर नौटियाल, हिमांशु भारती, आशा रतूड़ी, शिखा भद्री सीमा आर्या,संध्या रजवार ने सहयोग प्रदान किया।

लोकेंद्र सिंह परमार
जिला समन्वयक
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस
उत्तरकाशी

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News