Homeराज्य समाचारउत्तराखंडयूजेवीएनएल क्रिकेट प्रतियोगिता में गंगा वैली ने लहराया जीत का परचम

यूजेवीएनएल क्रिकेट प्रतियोगिता में गंगा वैली ने लहराया जीत का परचम

फाइनल में यमुना वैली को हराकर गंगा वैली ने जीती ट्रॉफी
यूजेवीएनएल के क्रिकेट टूर्नामेंट में गंगा वैली का शानदार प्रदर्शन, बनी विजेता

हरिद्वार में दो दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन, फाइनल में यमुना वैली को हराकर बनी विजेता

देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड की खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की नीति के तहत हरिद्वार में 27 एवं 28 नवंबर को दो दिवसीय अंतर-निगमीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। निगम की पथरी इकाई की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में गंगा वैली, यमुना वैली, भागीरथी वैली और मुख्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में गंगा वैली ने भागीरथी वैली को हराया, जबकि दूसरे मैच में यमुना वैली ने मुख्यालय की टीम पर जीत दर्ज की। 28 नवंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में गंगा वैली और यमुना वैली आमने-सामने रहीं। रोमांचक मुकाबले में गंगा वैली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक परिचालन जीएस बुदियाल ने कहा कि निगम अपने कार्मिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर खेलकूद गतिविधियों का आयोजन करता है। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना करते हुए विजेता टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक, गंगा वैली आदर्श नौटियाल, उप महाप्रबंधक अनित अमोली सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

#UJVNL #CricketTournament #GangaValley #Haridwar #UttarakhandNews

Static 1Static 1Static 1
For more information, click on

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News