Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमाँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में अंतरविद्यालयी रोबोटिक्स प्रतियोगिता ‘ISRC-2026’ का भव्य आयोजन

माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में अंतरविद्यालयी रोबोटिक्स प्रतियोगिता ‘ISRC-2026’ का भव्य आयोजन

 

हरिद्वार। माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल (MAMS) में अंतरविद्यालयी रोबोटिक्स प्रतियोगिता (ISRC-2026) का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा रोबोटिक्स, इंजीनियरिंग, कोडिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में अपनी तकनीकी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रेरणादायक संबोधन देकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरिताधरा रिसर्च डेवलपमेंट एंड एजुकेशन फाउंडेशन के निदेशक एवं अटल टिंकरिंग लैब्स के क्षेत्रीय मेंटर ऑफ चेंज श्री अनंत भास्कर गर्ग उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

– रोबो सॉकर: प्रथम स्थान – डीपीएस दौलतपुर।
– रोबो रेस: प्रथम स्थान – माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल।
– लेगो चैंप्स: प्रथम स्थान – माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल।
– रोबो वॉर: प्रथम स्थान – मदर मिरेकल स्कूल।
– एआई हीरो: प्रथम स्थान – माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल।

समग्र प्रदर्शन के आधार पर माँ आनंदमयी मेमोरियल स्कूल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। हालांकि, मेजबान विद्यालय होने के नाते आतिथ्य और खेल भावना का परिचय देते हुए विद्यालय प्रबंधन ने ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी पुरकल यूथ डेवलपमेंट सोसाइटी (PYDS) को सौंप दी। वहीं, डीपीएस दौलतपुर ने ओवरऑल रनर-अप का खिताब प्राप्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक श्री अर्पित पंजवानी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एटीएल प्रभारी श्री अजय आर्य एवं एटीएल फैसिलिटेटर श्री हरेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। उनके अथक प्रयासों और समर्पण से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ तकनीकी नवाचार, रचनात्मक सोच, सहयोग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर भविष्य के नवाचारकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों के निर्माण की दिशा में प्रेरित करना रहा।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News