Homeराज्य समाचारउत्तराखंडकांग्रेस में कई नेताओं की घर वापसी और नई जॉइनिंग:  अमित जोशी...

कांग्रेस में कई नेताओं की घर वापसी और नई जॉइनिंग:  अमित जोशी समेत पांच नेताओं ने थामा हाथ

कांग्रेस ने बढ़ाई सियासी ताकत, अमित जोशी, संध्या डालाकोटी समेत कई नेताओं ने ली सदस्यता

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य श्री करन माहरा, सहप्रभारी श्री मनोज यादव एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी, लालकुआं विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रही पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती संध्या डालाकोटी, श्री कैलाश चन्द्र उर्फ किरन डालाकोटी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री महेश जगूडी एवं पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है। उत्तराखंड राज्य की स्थापना जिन शहीद आंदोलनकारियों के सपनों और आकांक्षाओं को लेकर हुई थी, उन सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए वर्तमान अहंकारी एवं गैर-जिम्मेदार सरकार को सत्ता से हटाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने और उत्तराखंड को विकास एवं जनहित की राह पर आगे ले जाने में केवल कांग्रेस ही सक्षम है।
कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा अपने-अपने क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी को जहां भी उनके सहयोग और योगदान की आवश्यकता होगी, वह एक सामान्य कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे। उनके लिए पार्टी संगठन और जनसेवा सर्वोपरि रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने श्री पार्टी में शमिल होने वालों का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत कर उनको कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रथम निर्वाचित सरकार ने इस राज्य में विकास की नींव रखी थी। कांग्रेस ने राज्य में बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके इसके लिए प्रदेशभर में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना करते हुए राज्य का पलायन रोकने का प्रयास करने के साथ ही राज्य में विकास का ढांचा तैयार किया परन्तु भाजपा ने सत्ता में रहते हुए राज्य के विकास के ढांचे को छिन्न-भिन्न करने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य में धार्मिक सद्भावना का तोडने का प्रयास कर धार्मिक धुर्वीकरण कर लोगों के बीच खाई पैदा कर धर्म के नाम पर राजनैतिक रोटी सेकने का काम भाजपा सरकार में किया गया। राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी हैं। महिला अत्याचार की घटनायें लगातार बढ़ रही हैं, शिक्षित बेरोजगार सड़कों पर फिर रहे हैं, विद्यार्थी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं तथा उनका भविष्य चौपट हो रहा है।

डॉ0 प्रतिमा सिंह
प्रदेश प्रवक्ता
मीडिया विभाग, उत्तराखंड

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News