जनजातीय विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा दे रही STEM लैब : प्रो. दुर्गेश पंत
यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने किया अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत बताई स्टेम लैब की उपयोगिता


आज देहरादून मे आए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू को झाझरा स्थित आईटीआईटी मे यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो . दुर्गेश पंत ने यूकॉस्ट द्वारा स्थापित स्टेम लैब का का निरीक्षण कराया और स्टेम लैब की उपयोगिता बताते हुए कहा कि यहां पढ़ने वाले जनजातीय छात्रों को विज्ञान और तकनीक की जानकारी मिलने में इस लैब का बड़ा योगदान है जिसके माध्यम से बच्चे विज्ञान और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र को समझ कर विकास की दिशा मे तेज़ी से अग्रसर हो रहे हैं।

