Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसंविधान दिवस पर उत्तरांचल विश्वविद्यालय में रक्तदान का महाकीर्तिमान:  1307 यूनिट रक्त...

संविधान दिवस पर उत्तरांचल विश्वविद्यालय में रक्तदान का महाकीर्तिमान:  1307 यूनिट रक्त संग्रह

एक दिन में 1307 यूनिट रक्तदान कर छात्रों ने रचा इतिहास, राजधानी के 8 ब्लड बैंक रहे मौजूद

रक्तदान के लिए उमड़ा छात्र हुजूम, क्षमता से अधिक रक्तदाता पहुंचने पर कई छात्र लौटे निराश

देहरादून 26 नवम्बर। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लाॅ काॅलेज देहरादून में आज संविधान दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों का शुभारम्भ मेगा रक्तदान शिविर से किया गया। इस अवसर पर इलाहाबाद व झारखण्ड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश व उत्तरप्रदेश औद्योगिक न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी न्यायमूर्ति सुभाष चंद मुख्य अतिथि व लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थी। रक्तदान के लिए लाईनों में खड़े सैकड़ों छात्रों और रक्तदान स्थल पर रक्तदान दे रहे छात्रों ने उत्तरांचल विश्वविद्यालय में एक विहंगम दृश्य उत्पन्न कर दिया जो कि विश्वविद्यालय के छात्रों की प्रतिबद्धता का अभूतपूर्व उदाहरण है। रक्तदाताओं की भीड़ देख ब्लड बैंकों के छक्के छुटे। रक्तदान से वंचित अनेकों छात्र निराश होकर वापस लौटे।
विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा ने बताया कि लाॅ काॅलेज देहरादून के विधिक सहायता केन्द्र द्वारा वर्ष 2006 से संविधान दिवस (विधि दिवस) को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के रूप में मनाने की परम्परा रही है। इस वर्ष राजधानी के 8 ब्लड बैकों को रक्त संग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया। कुल 1307 यूनिट रक्त दान हुआ जो कि एक दिन में किये गये रक्तदान का कीर्तिमान है।
विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा सुश्री अंकिता जोशी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किये। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमें जीवन का अधिकार प्रदान करता है। रक्तदान जैसे महान कार्य से छात्र न केवल एक व्यक्ति की जान बचा रहे है बल्कि संविधान निर्माताओं की भावना का सच्चे अर्थों में परिपालन भी कर रहे है।
अपने सम्बोधन में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि संविधान दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाना और उसमें अपनी सर्वाधिक कीमती वस्तु रक्त का दान करना एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही आने वाले कल में संविधान के मूल्यों को संजोये रखने की क्षमता रखती है। संविधान दिवस पर रक्तदान द्वारा मानव जीवन के मूल्यों को संजोये रखने की दिशा में यह एक सार्थक कदम है।
अपने सम्बोधन में न्यायमूर्ति सुभाष चंद ने संविधान निर्माण से सम्बन्धी तथ्यों और उसके निर्माताओं के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संविधान के एक भाग को पढ़कर धारणा बनाना अवैज्ञानिक है। संविधान यदि अधिकार देता है तो कत्र्तव्य भी निर्धारित करता है। जहाँ विधायिका, कार्यपालिका व न्यायपालिका को शक्तियाँ देता है वहीं उन पर युक्तियुक्त प्रतिबंध भी लगाता है। उन्होंने भारत के सवंधिान को अक्षरशः और मूलभावना के साथ पढ़ने की सलाह दी।
विश्वविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 पूनम रावत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने विशेषकर विधिक सहायता केन्द्र के अध्यक्ष वत्सल चैधरी और उनकी टीम का कैम्प के सफल आयोजन के लिए तथा उत्तरांचल हाॅस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के निदेशक डा0 अमित भट्ट व उनकी टीम, विभागाध्यक्ष प्रो0 राधेश्याम झा, प्रो0 बोनो क्लब के अध्यक्ष डा0 अभिरंजन दीक्षित व उनकी टीम का कैम्प आयोजन में विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News