Homeराज्य समाचारउत्तराखंडखेलों के उत्साह और उमंग से सराबोर हुआ जीआरडी एकेडमी:  ‘उड़ान 2026’...

खेलों के उत्साह और उमंग से सराबोर हुआ जीआरडी एकेडमी:  ‘उड़ान 2026’ में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

फतेह हाउस ने जीता सर्वश्रेष्ठ हाउस का खिताब, रंगारंग प्रस्तुतियों और रोमांचक प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

देहरादून, 21 नवंबर। जीआरडी एकेडमी, निरंजनपुर में वार्षिक खेल महोत्सव ‘उड़ान 2026’ का भव्य आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयराम आश्रम इंस्टीट्यूशंस के सीईओ एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर श्री शिव सहगल उपस्थित रहे। विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों ने सलामी देकर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने मशाल प्रज्ज्वलित कर एवं गुब्बारे उड़ाकर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद चारों हाउस के विद्यार्थियों ने अनुशासन और जोश के साथ मार्च पास्ट कर अपने-अपने हाउस के झंडे लहराए।

इस अवसर पर जीआरडी एकेडमी, लुधियाना के डायरेक्टर गुरशिमंदर सिंह जगपाल गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से श्रीमती सुजीत कौर, कमलजीत सिंह ओबेरॉय, सुखविंदर सिंह ओबेरॉय और करमन सिंह ओबेरॉय ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद नन्हे विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस ड्रिल, छाता ड्रिल, योग ड्रिल, जुम्बा और एरोबिक्स की आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं और रस्साकशी में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर और 4×100 मीटर दौड़ मुख्य आकर्षण रहीं। सभी वर्गों के विद्यार्थियों ने खेल भावना और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
फतेह हाउस बना सर्वश्रेष्ठ हाउस
इस वर्ष खेल महोत्सव में चारों हाउस के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर फतेह हाउस (Fateh House) को ‘उड़ान 2026’ का सर्वश्रेष्ठ हाउस घोषित किया गया। मुख्य अतिथि श्री शिव सहगल ने विजेता हाउस को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी हाउस के खिलाड़ियों के अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना की सराहना की।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की खेल एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीमवर्क और जीवन कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News