Homeराज्य समाचारउत्तराखंडजनगणना-2027 को लेकर जनजागरूकता अभियान तेज:  मंत्री सुबोध उनियाल ने भी कराई...

जनगणना-2027 को लेकर जनजागरूकता अभियान तेज:  मंत्री सुबोध उनियाल ने भी कराई स्वगणना

जनगणना एवं स्वगणना अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों और संगठनों से संपर्क

स्वगणना को लेकर आमजन को जागरूक कर रहा जनगणना दल, मंत्री सुबोध उनियाल ने की अपील

भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनगणना-2027 एवं स्वगणना अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनगणना दल द्वारा लगातार जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक संगठनों से संपर्क कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में गत दिवस जनगणना दल ने माननीय मंत्री सुबोध उनियाल से भेंट की। इस दौरान उनकी स्वगणना की प्रक्रिया भी पूर्ण कराई गई। साथ ही उनसे आमजन को स्वगणना के लिए प्रेरित करने तथा इस अभियान में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए सहयोग एवं अपील करने का अनुरोध किया गया।

इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिकों को भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करनी चाहिए। इससे जनगणना संबंधी आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। साथ ही नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी भारत सरकार के सुरक्षित पोर्टल पर गोपनीयता के साथ दर्ज की जा सकेगी।

उन्होंने स्वगणना की इस पहल को जनगणना प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News