Homeराज्य समाचारउत्तराखंडगोविंदगढ़ में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान: सीएम और आरोपों से घिरे मंत्रियों...

गोविंदगढ़ में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान: सीएम और आरोपों से घिरे मंत्रियों के इस्तीफे की मांग, अभिनव थापर ने किया जनसंपर्क

गोविंदगढ़ में कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान को मिला समर्थन, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

 

*कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान को मिला जनसमर्थन, स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर जताया विरोध*

आज देहरादून की कैंट विधानसभा के गोविंदगढ़ क्षेत्र के मुख्य बाजार में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर एवं पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों रेखा आर्या, गणेश जोशी और धन सिंह रावत के खिलाफ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर प्रदेश सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान में भागीदारी की अपील की। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया और अभियान को समर्थन दिया।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोपों, अनियमितताओं और जनविरोधी नीतियों को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश की जनता सरकार से जवाबदेही चाहती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन मामलों में अपनी जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्रियों को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और प्रदेश की जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

पूर्व पार्षद चरणजीत कौशल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से प्रदेश की जनता की आवाज को एकजुट कर रही है। आगामी 26 नवंबर 2026 को कांग्रेस पार्टी हस्ताक्षरों के साथ महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं संबंधित मंत्रियों के इस्तीफे की मांग करेगी। कांग्रेस जनता के अधिकारों, पारदर्शिता और जवाबदेह शासन के लिए सड़क से लेकर सदन तक अपनी लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रखेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के महानगर अध्यक्ष गुरचरण कौशल, वार्ड अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह जस्सल, अमृता कौशल, पवन चौहान, कृष्णा देवी, उमा, मिथलेश रानी, संजय प्रजापति, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव जतिन कौशल, युवा कांग्रेस के यमुना कॉलोनी ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्य कौशल, राहुल, संजय, प्रेम चंद शर्मा, आशीष मिश्रा, याकूब अली, नीरज गोस्वामी सहित अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभियान में भाग लेकर अपना समर्थन एवं सहभागिता दर्ज कराई।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News