Homeराज्य समाचारउत्तराखंडश्री दरबार साहिब पहुंचे कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना:  महंत देवेंद्र दास जी...

श्री दरबार साहिब पहुंचे कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना:  महंत देवेंद्र दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर महंत देवेंद्र दास महाराज से धस्माना की विस्तृत चर्चा

श्री दरबार साहिब में धस्माना ने टेका माथा, अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की

*प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर हुई विस्तृत चर्चा, गौशाला और लंगर हॉल का भी किया निरीक्षण*

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य *श्री सूर्यकांत धस्माना* ने आज देहरादून के प्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक तीर्थस्थल *श्री झंडा साहेब, श्री दरबार साहिब* पहुंचकर झंडे जी पर माथा टेका और दरबार साहिब के सज्जादानशीन *परम पूज्य महंत श्री देवेंद्र दास जी महाराज* से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मुलाकात में उत्तराखंड के दो महत्वपूर्ण विषयों — *शिक्षा और स्वास्थ्य* — पर विस्तृत चर्चा हुई।

महंत जी ने जानकारी दी कि *श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कैंसर विभाग का रेडिएशन ब्लॉक अंतिम चरण में है* और पूरा होते ही कैंसर उपचार विभाग पूर्ण रूप से संचालित होगा। उन्होंने कैंसर के तेजी से बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए खान-पान में मिलावट और यूरिया व पेस्टीसाइड के अत्यधिक उपयोग को बड़ा कारण बताया।

*श्री धस्माना ने* कहा कि, *”जो काम स्वास्थ्य व शिक्षा में सरकारें नहीं कर पा रही हैं, वह कार्य श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व एसजीआरआर संस्थान कर रहे हैं।”*

इस दौरान *श्री धस्माना ने दरबार साहिब की गौशाला का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने हाल ही में पधारी गिर नस्ल की गायों को देखा* और गौ-सेवा के इस कार्य की सराहना की। साथ ही उन्होंने *दरबार साहिब के लंगर हॉल का निरीक्षण* भी किया और वहां चल रही निशुल्क अन्न-सेवा व्यवस्था को मानवता की सच्ची सेवा बताया।

इस अवसर पर *श्री अमित धवन* भी उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News