Homeराज्य समाचारउत्तराखंडजॉर्ज एवरेस्ट की जमीन निजी हाथों में सौंपने के विरोध में कांग्रेस...

जॉर्ज एवरेस्ट की जमीन निजी हाथों में सौंपने के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल: गणेश गोदियाल ने संभाली कमान

‘धामी हटाओ-भूमि बचाओ’ अभियान के तहत मसूरी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

सरकारी जमीनों के निजीकरण के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, गणेश गोदियाल ने संभाली कमान

धामी सरकार द्वारा सरकारी जमीनों को कौड़ियों के भाव निजी हाथों में सौंपने के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशभर में वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में जगह-जगह किया विरोध प्रदर्शन। ‘धामी हटाओ-भूमि बचाओ’ अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में जॉर्ज एवरेस्ट की भूमि को निजी हाथों में सौंपने के फैसले के विरूद्ध विशाल विरोध-प्रदर्शनः-डॉ0 प्रतिमा सिंह

देहरादून 4 नवम्बर
उत्तराखण्ड की धामी सरकार द्वारा प्रदेश की बेशकीमती सरकारी जमीनों को कौड़ियों के भाव निजी हाथों में सौंपे जाने के विरोध में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में चलाये जा रहे ‘धामी हटाओ-भूमि बचाओ’ कार्यक्रम के तहत आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मसूरी स्थित ऐतिहासिक जॉर्ज एवरेस्ट की भूमि को निजी हाथों में सौंपे जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संपदा और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य है। राज्य गठन के समय प्रदेश की जनता ने यह सपना देखा था कि यहां के जल, जंगल और जमीन पर स्थानीय जनता का अधिकार सुरक्षित रहेगा तथा इन संसाधनों का उपयोग प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए किया जाएगा। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार सरकारी भूमि को कौडियों के भाव निजी हाथों में सौंपकर प्रदेश के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसी महत्वपूर्ण भूमि को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय अनेक सवाल खड़े करता है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इस भूमि को किस प्रक्रिया के तहत, किन शर्तों पर और किसके हितों को ध्यान में रखते हुए निजी हाथों में सौंपा गया है।

श्री गोदियाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी सरकारी संपत्तियों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता की संपत्तियों को निजी हितों के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। कांग्रेस का ‘धामी हटाओ-भूमि बचाओ’ अभियान प्रदेश की जमीन, जंगल और जनहितों की रक्षा के लिए चलाया जा रहा जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के साथ मिलकर सरकारी भूमि के निजीकरण के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी। जिन जमीनों को निजी हाथों में सौंपा गया है उन्हें तत्काल सरकार में निहित किया जाय। कांग्रेस पार्टी सरकार से जॉर्ज एवरेस्ट की भूमि सहित सभी जमीनों को निजी हाथों में सौंपने से संबंधित निर्णयों पर पुनर्विचार करने और पूरी प्रक्रिया को सार्वजनिक करने की मांग करती है।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, अश्विनी बहुगुणा, उपेन्द्र थापली, अमरजीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चमोली, विधानसभा प्रभारी अमरेंद्र बिष्ट,जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पार्षद सोमेंद्र बोहरा,सुनीत राठौड़, सचिव यशपाल चौहान, गौरव अग्रवाल, ब्लाक अध्यक्ष रितेश जोशी, प्रशांत खंडूरी, मनीष गुनियाल,सोनिया आनंद, ब्लाक अध्यक्ष अपून सक्सेना, मेघ सिंह कंडारी, महिला नगर अध्यक्ष जसवीर कौर, महिला महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, निशांत बोरा,आदि वरिष्ठ नेतागण, प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News