Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसीनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में पौड़ी की हैंडबॉल टीम रही तीसरे स्थान...

सीनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में पौड़ी की हैंडबॉल टीम रही तीसरे स्थान पर

कोटद्वार : जनपद पौड़ी गढ़वाल की हैंडबॉल टीम ने हरिद्वार में आयोजित सीनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में चमोली को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में देहरादून की टीम प्रथम और ऊधमसिंह नगर की टीम द्वितीय स्थान पर रही।हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव यशदीप सिंह ने बताया कि पौड़ी जिले की टीम ने हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी में आयोजित सीनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हुई। प्रतियोगिता में पौड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चमोली की टीम को 14-4 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम के कोच व एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रमनदीप सिंह ने बताया कि जिले की बालिका टीम पिछले कुछ समय से लगातार मेहनत कर रही है और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। टीम के कोच एवं एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रमनदीप सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। टीम में अंशिका, रिया, रितु, जिया, ईशिता, प्रियंका, आवृत्ति, अनन्या, आरोही, राधिका, अपराजिता, प्रियांशी आदि शामिल थी।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News