Homeराज्य समाचारउत्तराखंडप्रतापनगर में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज: गांव-गांव पहुंचे सीए राजेश्वर पैन्यूली,...

प्रतापनगर में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज: गांव-गांव पहुंचे सीए राजेश्वर पैन्यूली, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

 

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

प्रतापनगर में जनसंपर्क अभियान तेज, राजेश्वर पैन्यूली ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद, भाजपा की नीतियों का किया प्रचार-प्रसार

नई टिहरी। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने विभिन्न गांवों और कस्बों का भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, भाजपा की नीतियों एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा आमजन तक सरकार के कार्यों को पहुंचाने पर जोर दिया।

प्रवास के दौरान पैन्यूली धारकोट पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली। पटूड़ी गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य दयाल सिंह सहित अनेक ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कांडाखाल में भाजपा के प्रतापनगर विधानसभा प्रभारी एवं राज्यमंत्री जोत सिंह बिष्ट से उनकी स्नेहिल भेंट हुई। इस दौरान उन्हें विधानसभा प्रभारी का मार्गदर्शन और स्नेह प्राप्त हुआ। मुलाकात में पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश रावत तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा त्रिलोक रावत सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News