Homeराज्य समाचारउत्तराखंड‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली में उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन:  हजारों कार्यकर्ताओं...

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली में उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन:  हजारों कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

दिल्ली में कांग्रेस की महारैली में उमड़ा उत्तराखंड का जनसैलाब, गणेश गोदियाल ने संभाली कमान

हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली में की शिरकत*

*प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस ने दिखाई ताकत

आज दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की ऐतिहासिक *’वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली* में उत्तराखंड से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जत्था प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष *श्री गणेश गोदियाल जी* के नेतृत्व में रैली में शामिल हुआ।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष *श्री यशपाल आर्य*, चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष *श्री प्रीतम सिंह*, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष *श्री करण महरा*, प्रदेश उपाध्यक्ष *श्री सूर्यकांत धस्माना*, विधायक *श्री तिलक राज बेहड़*, विधायक *श्री विक्रम सिंह नेगी*, पूर्व विधायक *श्री रणजीत सिंह रावत* समेत सभी महत्वपूर्ण नेता उपस्थित रहे।

*प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा —* *”उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं ने इस रैली में बढ़-चढ़ कर भाग लेकर यह साबित कर दिया है कि उत्तराखंड कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस लड़ाई में राहुल गांधी जी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। वोट चोरी कर सत्ता में बने रहने का भाजपा का षड्यंत्र अब देश के सामने आ गया है।”*

*प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना ने कहा —* *”आज की ये रैली वोट चोरों के खिलाफ जन-आक्रोश का सैलाब है। भाजपा वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उत्तराखंड से हजारों कार्यकर्ता इस लड़ाई में शामिल होकर ये संदेश दे रहे हैं कि हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए किसी भी कुर्बानी को तैयार हैं।”*

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News