Homeराज्य समाचारउत्तराखंडदुखद: मातृभूमि की रक्षा में चमोली के लाल ने दिया सर्वोच्च बलिदान, ...

दुखद: मातृभूमि की रक्षा में चमोली के लाल ने दिया सर्वोच्च बलिदान,  उरी सेक्टर में शहादत

देवभूमि का एक और वीर सपूत शहीद, 11 गढ़वाल राइफल्स के नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया को वीरगति

देवाल चमोली- उरी सेक्टर में चमोली का वीर सपूत शहीद, 11 गढ़वाल राइफल्स के नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया ने मातृभूमि की रक्षा में दिया सर्वोच्च बलिदान

चमोली। जनपद चमोली के लिए अत्यंत दुःखद एवं शोकपूर्ण समाचार सामने आया है। भारतीय सेना की 11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया, निवासी ग्राम हरमल, जनपद चमोली, जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए।

चमोली पुलिस ने भी वीर जवान की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। पुलिस ने अपने संदेश में कहा कि देवभूमि के इस वीर सपूत का अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव याद रखा जाएगा। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

चमोली पुलिस ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूत नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया को शत-शत नमन।

जय हिंद! जय भारत!

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News