ठेका और आउटसोर्स कर्मचारियों की दीपावली खुशहाल बनाने की मांग, कुलपति से की मुलाकात
वहीं इस पहल के लिए पवन दूबे ने जताया पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार
दीपावली पर ठेका कर्मियों को बोनस देने की मांग, कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप को सौंपा ज्ञापन
दीपावली के पावन पर्व पर Govind Ballabh Pant University of Agriculture & Technology पंतनगर विश्वविद्यालय में कार्यरत समस्त ठेका एवं आउटसोर्स कार्मिकों को बोनस अथवा प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने की मांग को लेकर आज विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप जी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।

इस दौरान कार्मिकों के योगदान और उनकी आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संबंधित सेवा प्रदाता एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी कर बोनस भुगतान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।
इन कार्मिकों की दीपावली भी खुशियों और उल्लास के साथ मने, यही हमारा प्रयास है। इस सराहनीय पहल के लिए पवन दूबे ने जताया पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार ।

