गुणवत्तापूर्ण बीज और संतुलित खेती पर कृभको का जोर, पांच साल में 30 हजार से अधिक मिट्टी नमूनों की जांच
उत्तराखंड में रबी फसलों की बुवाई से पहले किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और संतुलित खेती के प्रति जागरूक करने की दिशा में कृभको यानी भारतीय कृषक उर्वरक सहकारी लिमिटेड लगातार काम कर रही है। कृभको की रुद्रपुर स्थित बीज प्रसंस्करण इकाई ने वित्त वर्ष 2025-26 में 13 हजार 111 क्विंटल से अधिक गेहूं बीज का उत्पादन किया है, जो किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि है।देहरादून में आयोजित मीडिया कार्यशाला में कृभको के राज्य विपणन प्रबंधक जाबेर सिंह ने बताया कि संस्था ने इस साल 3 फसल संगोष्ठियां, 14 किसान बैठकें और जिंक व तरल जैव उर्वरकों पर प्रदर्शनियां आयोजित की हैं। मृदा परीक्षण अभियानों के जरिए किसानों को मिट्टी के नमूने लेने की सही विधि और मृदा स्वास्थ्य के महत्व की जानकारी दी जा रही है। पिछले पांच सालों में कृभको ने उत्तराखंड में 30 हजार से ज्यादा मिट्टी नमूनों की जांच की, 5 हजार से ज्यादा किसान बैठकें और 11 सौ से ज्यादा खेत दिवस आयोजित कर सहकारिता को मजबूत करने का काम किया है।

