Homeराज्य समाचारउत्तराखंडकोटद्वार में पहली बार आयोजित हुई एकीकृत खेल गतिविधियां, दिव्यांग बच्चों ने...

कोटद्वार में पहली बार आयोजित हुई एकीकृत खेल गतिविधियां, दिव्यांग बच्चों ने दिखाया दमखम

‘हर बच्चा महत्वपूर्ण, हर प्रतिभा अनमोल’ के संदेश के साथ समावेशी खेल प्रतियोगिता आयोजित

दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास को मिली नई उड़ान, खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

समग्र शिक्षा के अन्तर्गत समावेशी शिक्षा को बढावा देने के उद्देश्य से एवं
‘हर बच्चा महत्वपूर्ण, हर प्रतिभा अनमोल’ के ध्येय से प्रथम बार आयोजित विकास खण्ड स्तरीय एकीकृत खेल गतिविधियों का आयोजन
कोटद्वार।समग्र शिक्षा के अन्तर्गत समावेशी शिक्षा को बढावा देने के उद्देश्य से एवं
‘हर बच्चा महत्वपूर्ण, हर प्रतिभा अनमोल’ के ध्येय से प्रथम बार आयोजित विकास खण्ड स्तरीय एकीकृत खेल गतिविधियों का आयोजन इण्टर कालेज मोटाढाक में आयोजित किया गया।गतिविधियों का शुभारम्भ खण्ड परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा श्रीमती वर्षा भारद्वाज, महावीर सिंह
बिष्ट, प्रतियोगिता नोडल अधिकारी / प्रधानाचार्य इण्टर कॉलेज मोटाढाक एवं मुकेश रावत, प्रधानाचार्य राजकीय आदर्श इण्टर कालेज कोटद्वार द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के सम्मुख दीप एंव मैदान में मशाल प्रज्वलन के साथ किया गया। जिसमें विकास खण्ड के 14 से 18 आयु वर्ग विकास खण्ड के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले 17 बौद्धिक दिव्यांगता, ऑटिज्म एवं विकासात्मक
दिव्यांगता, शारीरिक दिव्यांगता, दृष्टिबाधित एवं श्रवण बाधित सहित विभिन्न दिव्यांगताओं वाले बच्चों
एवं 17 अन्य प्रतिभागी बच्चों के द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया और अपनी खेल प्रतिभा,
आत्मविश्वास एवं साहस के साथ प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों की दिव्यांगता के अनुसार खेल आयोजित किये गये। जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग में पृथक-पृथक 4 X 100 बैटन
रिले दौड, रस्सा कस्सी, साफ्ट बॉल थ्रो, बौसी बॉल, आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बालक
वर्ग में जिसमें 4 x 100 बैटन रिले दौड में अल्तमश, रा० उ०मा०वि० सत्तीचौड़, अभिषेक सैनी, रा०इ० कॉ०
कोटद्वार ने प्रथम, अनुज नेगी, रा०उ०मा०वि० स्याल्यूंगा, अभिषेक जुयाल, रा०उ०मा०वि० आमसौड़ ने
द्वितीय स्थान प्राप्त किया, रस्सा कस्सी में अनुज नेगी, रा०उ०मा०वि० स्याल्यूंगा, अभिषेक सैनी, रा०इ० कॉ० कोटद्वार ने प्रथम अल्तमश, रा० उ० मा० वि० सत्तीचौड़, वरूण, रा०इ० कॉ० सुखरौ ने द्वितीय अभिषेक जुयाल, रा०उ०मा०वि० आमसौड एवं अनिरूद्ध भट्ट, रा० उ० प्रा०वि० पदमपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, साफ्ट बॉल थ्रो में वरूण एवं मयंक, रा०इ०कॉ० सुखरौ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बोक्सी
बॉल में अनुज नेगी, रा० उ० मा०वि० स्याल्यूंगा, अभिषेक सैनी, रा०इ०कॉ० कोटद्वार ने प्रथम,अल्तमश, रा० उ० मा० वि० सत्तीचौड़, वरूण, रा०इ० कॉ० सुखरौ ने द्वितीय अभिषेक जुयाल, रा०उ०मा०वि०
आमसौड एवं अनिरूद्ध भट्ट, रा०उ० प्रा०वि० पदमपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में
जिसमें 4 X 100 बैटन रिले दौड में भूमिका भण्डारी, रा०क० उ०मा०वि० शिवराजपुर, आयुषी, रा०क० कॉ०लालपानी ने प्रथम मनीषा, रा०उ०मा०वि० स्याल्यूंगा, मयूरी, रा०क०३०कॉ० कण्वघाटी ने द्वितीय गीतांजली एवं सामिया, रा०क०इ० कॉ० कोटद्वार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, रस्सा कस्सी में रितिका
शर्मा, रा०क० उ०मा०वि० शिवराजपुर, आयुषी, रा० क०इ0कॉ० लालपानी ने प्रथम मयूरी, रा०क०कॉ०
कण्वघाटी, कृतिका, रा० क० इ० कॉ० घमण्डपुर ने द्वितीय गीतांजली एवं सामिया, रा०क०इ० कॉ० कोटद्वार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, साफ्ट बॉल थ्रो में आयुषी, रा०क०३० कॉ० लालपानी ने प्रथम सामिया, रा०क० कॉ० कोटद्वार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, बोक्सी बॉल में भूमिका भण्डारी, रा०क० उ०मा०वि० शिवराजपुर, आयुषी, रा०क०३०कॉ० लालपानी ने प्रथम मयूरी, रा०क० कॉ०कण्वघाटी, कृतिका, रा० क०‌ इ० कॉ० घमंडपुर ने द्वितीय ने द्वितीय गीतांजली एवं सामिया, रा०क० कॉ०
कोटद्वार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी बच्चों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। विजेता बच्चों के द्वारा राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जायेगा। खेल गतिविधियाँ सहायक नोडल अधिकारी विनोद पन्त की देखरेख में निर्णायक धीरेन्द्र रावत, महेश कुकरेती, सिद्वार्थ कोटनाला, चाँदनी, भावना नेगी, तृप्ति रावत के द्वारा सम्पन्न कराई गई। कार्यकम में विशेष शिक्षिका पुष्पा रावत, वन्दना शर्मा, काव्या बी०आर०पी आशीष रावत एवं करिश्मा नेगी, सी०आर०पी० सुषमा, शिक्षक संतोष नेगी, उमा बुडाकोटी, अजय नौडियाल एवं विकास नेगी व परमवीर तथा बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News