गुमानीवाला के होटल में जुए का खेल पकड़ा, ₹2.80 लाख की नकदी और 11 मोबाइल फोन बरामद
गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में ऋषिकेश क्षेत्र में की औचक छापेमारी
*10 जुआरियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*मौके पर अभियुक्त के कब्जे से ताश की गड़डी तथा जुए में लगायी जा रही 2,80,130 रुपये की धनराशि हुई बरामद*
वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 17/10/2026 को ऋषिकेश पुलिस को गोपनीय माध्यम से ऋषिकेश क्षेत्र में गुमानीवाला स्थित होटल सदमार्ग परिवार में बडे स्तर पर अवैध जुआ के संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर तत्काल क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में ऋषिकेश पुलिस द्वारा होटल सदमार्ग परिवार में औचक छापेमारी की कार्यवाही की गयी, मौके पर होटल के प्रथम तल में कमरा न० – 102 से पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से जुआ खेल रहे 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 04 ताश की गड्डिया तथा 2,80,130/- रुपये नगद बरामद हुये। अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0स0 – 542/26 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। होटल में अवैध से जुआ खिलवाने पर होटल प्रबंधक के विरुद्ध भी अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :–*
1-रविन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व0 मेहताब सिंह रावत, निवासी ग्राम चोरखेड़ा, बीरोंखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी नौटियाल का मकान, पशुलोक विस्थापित, लक्ष्मी नारायण मंदिर वाली गली, ऋषिकेश, उम्र 34 वर्ष।
2- अभिषेक रौतेला पुत्र महिपाल सिंह रौतेला, निवासी लक्ष्मण झूला रोड, गली नंबर 6, ऋषिकेश, उम्र 26 वर्ष।
3- मनोज पुत्र राय सिंह, निवासी गुमानीवाला, गली नंबर 15, ऋषिकेश, उम्र 33 वर्ष।
4- संजय प्रजापति पुत्र स्व0 ऋषिराम, निवासी आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, गली नंबर 18, ऋषिकेश, उम्र 32 वर्ष।
5- कमल प्रजापति पुत्र सुनील कुमार, निवासी आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, गली नंबर 18, ऋषिकेश, उम्र 25 वर्ष।
6- अजय प्रजापति पुत्र गेंदा लाल, निवासी वीर सिंह के पास, आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश, उम्र 32 वर्ष।
7- शंकर प्रजापति पुत्र हप्पू प्रजापति, निवासी आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश, उम्र 28 वर्ष।
8- मोहित पुत्र स्व0 सतीश कुमार, निवासी शिवा एनक्लेव, भरत विहार, गली नंबर 4, ऋषिकेश, उम्र 31 वर्ष।
9- ऋषि पुत्र स्व0 ज्ञानचन्द, निवासी चन्द्रेश्वर नगर, वार्ड नंबर 1, ऋषिकेश, उम्र 45 वर्ष।
10- सुल्तान सिंह पुत्र स्व0 गंगा सिंह, निवासी मंशा देवी, गुमानीवाला, ऋषिकेश, उम्र 53 वर्ष।
*विवरण बरामदगी :-*
1- नकदी ₹ 2,80,130 /-
2- ताश के पत्ते -04 गड्डियां (कुल 208 पत्ते)
3-विभिन्न कंपनियों के कुल 11 मोबाइल फोन
*पुलिस टीम :-*
1- निरीक्षक यशपाल सिह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली ऋषिकेश
2- व०उ०नि० नवीन जोशी
3- उ०नि० सुमित चौधरी, चौकी प्रभारी श्यामपुर
4- अ०उ०नि० मनोज रावत
5- अ०उ०नि० मनीष पंवार
6- कां० संदीप भट्ट
7- कां० अशोक कुमार
8- कां० तेज सिंह
9- कां० दिनेश मेहर

