Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमाया देवी विश्वविद्यालय में सजी ‘नवदिशा’ डांडिया नाइट:  प्रियंका नेगी के गीतों...

माया देवी विश्वविद्यालय में सजी ‘नवदिशा’ डांडिया नाइट:  प्रियंका नेगी के गीतों पर जमकर झूमे विद्यार्थी

‘ढोली तारो ढोल बाजे’ से गूंजा विश्वविद्यालय परिसर, बॉलीवुड गायिका प्रियंका नेगी ने बांधा समां

रंग-बिरंगे परिधान, डांडिया की थाप और बॉलीवुड गीतों का जादू, माया देवी विश्वविद्यालय में दिखा उत्सव का रंग

माया देवी विश्वविद्यालय में डांडिया नाइट नवदिशा का भव्य आयोजन

बॉलीवुड गायिका प्रियंका नेगी की प्रस्तुतियों ने बांधा समां रंग-बिरंगे परिधानों डांडिया की थाप और जोशीले गीतों से गूंजा विश्वविद्यालय परिसर

माया देवी विश्वविद्यालय में नवरात्रि के पावन अवसर पर *नवदिशा डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, मधुर संगीत और डांडिया की थाप ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। *कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड गायिका प्रियंका नेगी की शानदार संगीतमय प्रस्तुति रही* जिन्होंने अपने अनेक जोशीले गीतों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रियंका नेगी ने सबसे पहले विश्वविद्यालय का इस कार्यक्रम के लिए उन्हें आमंत्रित करने पर धन्यवाद प्रेषित किया *उसके बाद अपनी सुमधुर आवाज और ऊर्जावान प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए, उन्होंने सबसे पहले ढोली तारो ढोल बाजे से इस डांडिया नाइट की शुरुआत की उसके बाद राधा कैसे न जले,याद पिया की आने लगी, मैंने पायल है छनकाई, सवारी सूरत मोहनी मूरत, उड़ी चली जाए सहित कई गीतों पर विद्यार्थी और वहाँ उपस्थित अन्य लोग भी झूमते नजर आए,*। संगीत और डांडिया की थाप के बीच पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक पेश की।इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना, आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।
इससे पूर्व इस संगीतमय श्याम का उद्घाटन मुख्य अतिथि माया देवी एजुकेशन फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती प्रभा जुयाल ,विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्री एम एल जुयाल विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रो डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो डॉ आशीष सेमवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
*इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं माया देवी एजुकेशन फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती प्रभा जुयाल ने कहा कि डांडिया नाइट जैसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ आपसी सौहार्द एकता को प्रोत्साहित करते हैं* उन्होंने सभी को नवरात्रों की शुभकामनाएं भी दी ।
*विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्री एम. एल. जुयाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का विकास करना भी है। भारतीय त्योहार और परंपराएँ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं*। ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और उनमें सामाजिक एकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
*विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। डांडिया नाइट जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय परंपराओं को समझने और उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं*। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।
*विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सांस्कृतिक रूप से जागरूक, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में टीम भावना आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक होते हैं।* भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत के महत्व को समझने का अवसर देते हैं।डांडिया नाइट संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक उत्साह के संगम के रूप में यादगार रही।
बॉलीवुड गायिका प्रियंका नेगी की शानदार प्रस्तुतियों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक एकता, पारस्परिक सद्भाव और उत्सव की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
*माया देवी विश्वविद्यालय निरंतर शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासरत है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।*
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माया देवी एजुकेशन फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती प्रभा जुयाल ,प्रेसिडेंट श्री एम एल जुयाल, वाइस प्रेसिडेंट प्रो डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो डॉ आशीष सेमवाल, रजिस्ट्रार श्रीमती अंबिका जुयाल, डीन एकेडमिक्स प्रो डॉ आर बी सिंह, प्रिंसिपल बीएड डॉ सीता जुयाल सहित सभी स्कूल के प्रिंसिपल डीन ,शिक्षक,कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित थे।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News