Homeराज्य समाचारउत्तराखंडसमाजसेवी पवन दूबे ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को दी जन्मदिन की...

समाजसेवी पवन दूबे ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को दी जन्मदिन की बधाई: दीर्घायु की कामना

 

किच्छा के ‘विकास पुरुष’ प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखण्ड भाजपा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के जन्मदिन पर समाज सेवी पवन दूबे ने दी बधाई, दीर्घायु की कामना।

​देहरादून, उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं किच्छा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में प्रदेश के समाज सेवी पवन दूबे ने उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और निरंतर जनसेवा की कामना की।
​पवन दूबे ने राजेश शुक्ला के राजनीतिक और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किच्छा क्षेत्र में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विकास कार्य करवाकर जनता के दिलों में खास जगह बनाई है। क्षेत्र में ढांचागत विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहितैषी योजनाओं को धरातल पर उतारने के उनके भागीरथी प्रयासों के चलते जनता उन्हें ‘विकास के भगीरथ’ के रूप में जानती है।
​उन्होंने आगे कहा कि राजेश शुक्ला का जनसरोकारों के प्रति समर्पण और जनता से सीधा जुड़ाव हर कार्यकर्ता और समाज सेवी के लिए प्रेरणादायी है। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में भी वे निरंतर संगठन और प्रदेशहित की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं। उनके जन्मदिन पर किच्छा सहित प्रदेश भर के समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना की।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News