
खानपुर में पुलिस- बदमाश आमने-सामने, जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल
चेकिंग के दौरान पुलिस पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
गन्ने के खेत में छिपकर की फायरिंग: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
हरिद्वार। खानपुर क्षेत्र में रविवार रात पुलिस और एक संदिग्ध टेंपो चालक के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए पहले सीएचसी लक्सर और बाद में उप जिला चिकित्सालय रुड़की रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 की रात चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर अपनी टीम के साथ शाहीपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिकंदरपुर की ओर से आ रहे एक संदिग्ध टेंपो को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि चालक ने टेंपो को पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने की कोशिश की और मौके से खानपुर की ओर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खानपुर पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस ने धर्मपुर मार्ग पर श्मशान घाट के समीप संदिग्ध टेंपो को घेर लिया। बताया गया कि चालक टेंपो को सड़क पर छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
रात्रि में चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर पुलिस टीम के शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे तो सिकंदरपुर की ओर से एक संदिग्ध टेंपो आया जिसे पुलिस पार्टी द्वारा रोकने का प्रयास किया तो टेंपो चालक द्वारा टेंपो को पुलिस पर चढ़ाने का प्रयास किया और खानपुर की तरफ भागा जिसकी सूचना तत्काल चौकी प्रभारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खानपुर को दी गई प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के रवाना हुए तथा धर्मपुर मार्ग पर श्मशान घाट के नजदीक टेंपो चालक द्वारा टेंपो को सड़क पर छोड़ गन्ने के खेत में घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध व्यक्ति के पांव में गोली लगी है जिसको CHC लक्सर उपचार हेतु भेजा गया है जिसको CHC लक्सर से उप जिला चिकित्सालय रुड़की रेफर किया गया है l
उपचार के दौरान आरोपी ने अपना नाम आरिफ पुत्र खलील निवासी तोड़ा जलालपुर कोतवाली रुड़की बताया
विस्तृत पूरी जानकारी पूछताछ के बाद अलग से दी जाएगी
