
घमंडपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, मासूम की जान गई
सड़क हादसे ने छीनी बचपन की मुस्कान, 10 वर्षीय वंश की मौत
कोटद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, एक गंभीर घायल।
कोटद्वार।कोटद्वार के घमंडपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिगर गार्डन के पास एक कार ने दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे कार संख्या UK 07 AZ 4266 (फोर्ड) के चालक अभिषेक रावत (19), पुत्र अर्जुन सिंह, निवासी पदमपुर, कोतवाली कोटद्वार, ने घमंडपुर स्थित जिगर गार्डन के पास सड़क पर जा रहे दो बच्चों को टक्कर मार दी।हादसे में वंश (10) पुत्र संदीप कुमार, निवासी उमराव नगर, पदमपुर, कोटद्वार की मृत्यु हो गई। वंश नवयुग स्कूल में कक्षा 3 का छात्र था।वहीं लक्ष्य (12) पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी उमराव नगर, पदमपुर, कोटद्वार गंभीर रूप से घायल हुआ है।लक्ष्य एमकेवीएन स्कूल में कक्षा 5 का छात्र है। गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।पुलिस ने हादसे के बाद कार चालक अभिषेक रावत को गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है।


