Homeराज्य समाचारउत्तराखंडड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान: दून पुलिस ने गांजा और डोडा समेत दो...

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान: दून पुलिस ने गांजा और डोडा समेत दो तस्करों को दबोचा

एसएसपी के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई, 780 ग्राम गांजा व 1 किलो डोडा बरामद

नशा तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार
गांजा और डोडा की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, एक पहले भी जा चुका है जेल

*मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तो के कब्जे से 780 ग्राम अवैध गांजा तथा 01 किलो डोडा हुआ बरामद*

*गांजे के साथ गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल*

मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विज़न को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में अलग अलग थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए, *दिनाँक 01/10/2026 की रात्रि में नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त संगम उर्फ सिंघम पुत्र राजूनाथ को 780 ग्राम अवैध गांजे व सहसपुर क्षेत्र में जंगलात रोड के पास से 01 अन्य अभियुक्त अब्दुल रहीम पुत्र स्व० अली शेर को 01 किलो डोडा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।*

दोनों अभियुक्तो के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी तथा कोतवाली सहसपुर पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये।
अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

*थाना नेहरू कॉलोनी से*

संगम उर्फ सिंघम पुत्र राजूनाथ, निवासी रिस्पना पुल बायपास रोड, सपेरा बस्ती, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून, उम्र -28 वर्ष।

*बरामदगी:-*

780 ग्राम अवैध गांजा

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :-*

1- मु0अ0सं0- 125/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम, थाना नेहरू कॉलोनी
2- मु0अ0सं0- 173/2026, धारा 8/20 NDPS Act, थाना नेहरू कॉलोनी

*कोतवाली सहसपुर से*

अब्दुल रहीम पुत्र स्वर्गीय अली शेर निवासी ग्राम ढकरानी कोतवाली विकास नगर देहरादून उम्र 35 वर्ष।

*बरामदगी*
01 किलो डोडा

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News