Homeराज्य समाचारउत्तराखंडउत्तराखंड में चुनावी बिसात बिछनी शुरू: बड़े नेताओं की सीटों पर भाजपा...

उत्तराखंड में चुनावी बिसात बिछनी शुरू: बड़े नेताओं की सीटों पर भाजपा का मंथन

 

सीएम की सीट से बलूनी के चुनावी मैदान तक, भाजपा तलाश रही मजबूत विकल्प

यमकेश्वर बना चर्चा का केंद्र, अनिल बलूनी की संभावित एंट्री पर सियासी अटकलें

मुख्यमंत्री की सीट से लेकर अनिल बलूनी के चुनावी मैदान तक, भाजपा ने शुरू की संभावित सीटों की तलाश; चार विधानसभा क्षेत्रों में सर्वे की चर्चा

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रदेश का सियासी पारा चढ़ने लगा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी तैयारियों को गति देते हुए अपने बड़े नेताओं के लिए संभावित विधानसभा सीटों की तलाश शुरू कर दी है। पार्टी स्तर पर विभिन्न सीटों का आकलन किया जा रहा है, ताकि चुनाव से पहले मजबूत रणनीति तैयार की जा सके।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री की संभावित विधानसभा सीट को लेकर भी मंथन चल रहा है। वहीं, गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया संबंधी दायित्व निभा रहे अनिल बलूनी को लेकर भी सियासी अटकलें तेज हैं। चर्चा है कि उन्हें विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारने की संभावनाओं के मद्देनजर चार विधानसभा क्षेत्रों में सर्वे कराया गया है।

इनमें गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की रामनगर और यमकेश्वर विधानसभा सीटें, जबकि हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की डोईवाला और ऋषिकेश विधानसभा सीटें शामिल बताई जा रही हैं। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, इन सीटों पर कराए गए सर्वे की रिपोर्ट भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच चुकी है। हालांकि, इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

यमकेश्वर में विपिन कैंथोला की सक्रियता बढ़ी

इधर, अनिल बलूनी के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता एवं अधिवक्ता विपिन कैथोला की यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता भी चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के जरिए लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों, जनभावनाओं तथा क्षेत्र की चुनावी संभावनाओं को समझने में जुटे हैं।

आपको बताते चले पूर्व मे हुए अन्य राज्यों के चुनाव मे कई सांसदों को भाजपा विधानसभा का चुनाव लड़ा चुकी है यमकेश्वर क्षेत्र में उनकी बढ़ती सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, उनकी संभावित उम्मीदवारी यमकेश्वर मे लोगो के बीच चर्चा का केंद्र बिंदु है सूत्रों की माने तो चारो सीटों मे सबसे ज्यादा यमकेश्वर सीट मे लोगो ने अनिल बलूनी को सबसे उपयुक्त माना अब देखना दिलचस्प होगा कि अनिल बलूनी के करीबी बिपिन कैन्थोला खुदचुनाव लड़ते हैं या उनके सारथी बनते हैं

अब सबकी निगाहें भाजपा आलाकमान के फैसले पर

फिलहाल, उत्तराखंड भाजपा में संभावित उम्मीदवारों और विधानसभा सीटों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। अनिल बलूनी को चुनावी मैदान में उतारने की संभावनाओं, चार सीटों पर कथित सर्वे और यमकेश्वर में विपिन कैंथोला की सक्रियता ने सियासी चर्चाओं को नया आयाम दिया है।

अब देखना होगा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इन संभावित सीटों और नेताओं को लेकर क्या रणनीति अपनाता है और अंतिम निर्णय क्या होता है। आने वाले दिनों में पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News