Homeराज्य समाचारउत्तराखंडलैंसडौन क्षेत्र में 82 नए मोबाइल टावरों की स्वीकृति: जल्द सुधरेगी नेटवर्किंग...

लैंसडौन क्षेत्र में 82 नए मोबाइल टावरों की स्वीकृति: जल्द सुधरेगी नेटवर्किंग सुविधा: अनिल बलूनी

 

नेटवर्किंग साइट्स में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी जल्द.. बलूनी

रिखणीखाल।गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में रिखणीखाल में आयोजित कार्यक्रम में बूथों की मजबूती को लेकर बलूनी ने सभी 65 बूथों के कार्यकर्ताओं की सराहना की और बताया कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से ही भाजपा आज शीर्ष पर है ।दोपहर साढ़े तीन बजे विकास खंड सभागार में पहुंचे बलूनी का सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री से लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के लिए 82 टावरों की स्वीकृति की गई है जल।द ही विकास खंड मुख्यालय समेत मन्दालघाटी के दर्जनों गांवों समेत कई गांवों

काण्डानाला,कर्तिया,रौंदेड़ी,सिलगांव,कलीगाड,चपड़ेत,बुधगां, पैनलगांव,घेटुलगांव,ढिकोलिया,झुंडाई,बरई,बड़खेत,जुई,पुनौड़ी,चिलाऊं,लूंठिया आदि में नेटवर्क सुविधा दुरुस्त होगी।साथ ही पूर्व सैनिकों के लिए सीएसडी कैंटीन की सुविधा अविलम्ब धुमाकोट में खुलने जा रही है। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि रिखणीखाल में ढाई करोड़ रुपए तक का जोभी विकास केन्द्र या कोई योजना का प्रस्ताव क्षेत्र वासियों की ओर से दिया जाये तो सांसद निधि से वह कार्यरूप में परिणित होगा। दिल्ली एम्स तथा ऋषिकेश एम्स में गढ़वाल लोकसभा के मरीजों के लिए भी सुविधा व सहायता की जा रही है।साथ ही मैदावन दुर्गादेवी रामनगर वन मोटर मार्ग को खुलवाने हेतु एनटीसीए से अनुमति उपरांत नवम्बर तक खुलवाने की बात कही।इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक महन्त दिलीप सिंह रावत ने मिलजुलकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का वादा किया और भाजपा की सेवा, सुशासन व संकल्प के तहत् जन-जन तक पहुंचाने का मार्ग बताया। क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में बिनीता ध्यानी ग्राम पंचायत प्रधान काण्डा ने अपनी समस्या में गैर विद्युतीकृत व हर सुविधा से परे तैड़िया गांव के विकास न होने पर रोष जताते हुए ग्रामीणों के विस्थापन पर मजबूर होने, ग्राम पंचायत का नब्बे प्रतिशत भाग कॉर्बेट नेशनल पार्क व गढ़वाल वन प्रभाग से लगे होने व नेटवर्क न होने को लेकर वन कानूनों में संशोधन या शिथिलता लागू करवाने और विकास कार्यों में वनकर्मियों का हस्तक्षेप न होने को ज्ञापन सौंपा। प्रधान संगठन की अरुणा रानी रिखणीखाल ने अपनी दस सूत्रीय मांगों पर आधारित ज्ञापन सौंपा।मण्डल महामंत्री दीप चंद्र के संचालन व मण्डल अध्यक्ष दिनेश ध्यानी की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में जिलाध्यक्ष भाजपा राज गौरव नौडियाल , विपिन कैंथोला,नैनीडांडा ब्लाक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय गौड़, जिला पंचायत सदस्य पल्लवी अमोला, मोहन सिंह नेगी,विनोद जखमोला, गोविन्द सिंह बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News