
देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्करी में युवक दबोचा
मिर्जापुर से लाई गई स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के नेटवर्क की जांच शुरू
नशा तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा, 20.78 ग्राम स्मैक बरामद
स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की तैयारी में था तस्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सहसपुर में स्मैक सप्लायर गिरफ्तार, साढ़े छह लाख की अवैध स्मैक बरामद
*मादक पदार्थ की बिक्री में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से 06 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 20.78 ग्राम स्मैक हुई बरामद*
*बरामद स्मैक को मिर्जापुर से सप्लाई कर देहरादून लाया था अभियुक्त*
*नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की था फिराक में*
*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली सहसपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21/09/2026 की रात्रि में बड़ा गौहर रामपुर में सिद्दिकी मस्जिद के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त जावेद को लगभग साढे 06 लाख रू0 मूल्य की 20.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0- 238/2026, धारा- 8/21/27 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह ड्राइवर का कार्य करता है तथा उक्त स्मैक उसके द्वारा मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के एक ड्रग पैडलर से सस्ते दामों में खरीदकर लाई गयी थी, जिसे वो स्थानीय नशेडियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त कुछ अन्य व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
जावेद पुत्र स्व० जहीद निवासी निकट सिद्दिकी मस्जिद बड़ा गौहर रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 24 वर्ष
*बरामदगी का विवरण :-*
1- 20.78 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य साढे 06 लाख रू0)*
2- 3620/- रू0 नगद
*आपराधिक इतिहास:-*
1- मु0अ0सं0- 12/26, धारा -8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर, देहरादून
*पुलिस टीम:-*
1- व०उ०नि० प्रवीण पुण्डीर, कोतवाली सहसपुर
2- उ०नि० जावेद हसन
3- हे०का० त्रेपन सिंह
4- का० नवबहार
5- का० अनुराग
6- का० ब्रजपाल
