Homeराज्य समाचारउत्तराखंडअंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर न्याय यात्रा, गांधी पार्क में श्रद्धांजलि...

अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर न्याय यात्रा, गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा और मानव श्रृंखला

संघर्ष मंच ने निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग दोहराई, कई अनुत्तरित सवाल उठाया

*अंकिता भंडारी हत्याकांड: चार वर्ष बाद भी न्याय की लड़ाई जारी, सवाल बरकरार*

देहरादून, 18 सितम्बर 2026

18 सितम्बर 2026 को देहरादून के गांधी पार्क में सुबह 11:00 बजे अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए तथा मातृशक्ति की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत कमला पंत जी द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े अब तक के घटनाक्रम और न्याय के लिए चल रहे संघर्ष की संक्षिप्त जानकारी देते हुए की गई।

सभा में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों को फिर से उठाया गया, जिनके जवाब आज भी जनता जानना चाहती है:

1. अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिन VIP आरोपियों दुष्यंत कुमार और अजय कुमार के नाम सामने आए हैं, उनकी जांच क्यों नहीं हुई?
2. वनंतरा रिसोर्ट पर बुलडोजर चलाने के आदेश देने वाले तत्कालीन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की भूमिका की जांच क्यों नहीं हुई?
3. रिसोर्ट पर बुलडोजर चलवाने में स्थानीय विधायक रेणु बिष्ट और आरती गौड़ की भूमिका की जांच क्यों नहीं हुई?
4. अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच के 9 महीने बीत जाने के बाद भी जांच शुरू क्यों नहीं हुई?
5. अंकिता के माता-पिता द्वारा मुख्यमंत्री को दिए गए पत्र को CBI जांच के लिए FIR का आधार न बनाकर अनिल जोशी की FIR क्यों स्वीकार की गई?

इसके बाद सुजाता पॉल द्वारा अंकिता न्याय संकल्प पढ़कर उपस्थित लोगों को सामूहिक रूप से संकल्प दिलवाया गया कि अंकिता भंडारी के न्याय से जुड़े प्रश्नों को लोकतांत्रिक, संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से उठाते रहेंगे तथा निष्पक्ष जांच, जवाबदेही और न्याय की मांग को तब तक जीवित रखेंगे, जब तक पूरा न्याय नहीं हो जाता।
“अंकिता को न्याय मिले।
सत्य सामने आए।
दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिले।”

इसके पश्चात विमला कोहली ने उपस्थित सभी लोगों को दो मिनट का मौन करवाया और अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम का संचालन निर्मला बिष्ट द्वारा किया गया।

इसके बाद गांधी पार्क से घंटाघर तक और वापस गांधी पार्क तक मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। मानव श्रृंखला के माध्यम से अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को आगे बढ़ाने और संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में उर्मिला सनावर मौजूद रही और इंसानियत मंच के डॉ. रवि चोपड़ा, लेखिका गीता सहगल, कोटद्वार से ऐडवोकेट अवनीश नेगी, परमजीत सिंह, पूर्व सैनिक ब्रिगेडियर डंगवाल, प्रकाश थपलियाल, मोहित डिमरी, त्रिलोचन भट्ट, गढ़वाल सभा से वीरेंद्र असवाल, नत्था सिंह पंवार, उदय शंकर भट्ट, युद्धवीर, सरस्वती विहार से पंचम सिंह बिष्ट, सुरेश, डॉ. उमा भट्ट, ईश्वर सिंह, शंकर, उत्तराखंड महिला मंच से पद्मा गुप्ता, शकुंतला, मुंडेपी, किरण पुरोहित, यशोदा नेगी, मातेश्वरी, मंजू बलोदी, हेमलता नेगी, प्रीति थपलियाल, चंद्रा, मनीष, रज़िया बेग, सीमा नेगी, यशवीर आर्य, जगदीश कुकरेती, एडवोकेट अल्लाउद्दीन सिद्दीकी, लताफत, कांग्रेस से एडवोकेट पंकज क्षेत्री, सुनीता प्रकाश, पिया थापा, विजय शाही, प्रदीप डोभाल, अनिल बसनेत, कामिनी शर्मा, अमरजीत कौर, आकांक्षा नेगी, रामनगर से प्रभा ध्यानी, अनूप नौटियाल, वी.के. डोभाल, निलेश राठी, बिपिन नेगी, सुराज दल के रमेश जोशी, जब्बर सिंह ब्रह्म, अव्वल सिंह नेगी, पूर्व आईएएस पांगती जी, भोपाल, नैनी डंडा ब्लॉक के नरेंद्र रावत, अजय शर्मा सहित कोटद्वार से डॉ. सामंत, श्रीनगर से प्रतिनिधि, हरिद्वार से प्रतिनिधि, मसूरी से आर.पी. विशाल, जब्बर सिंह वर्मा आदि तथा बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे।

कमला पंत
अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच
मोबाइल: 81263 68962

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News