
सहसपुर में चोरी की वारदात का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, शातिर चोर गिरफ्तार
*सहसपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई 04 लाख मूल्य की ज्वैलरी व स्मार्टफोन हुआ बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरणों में जा चुका है जेल, अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत हैं लगभग आधा दर्जन अभियोग*
दिनाँक: 17-09-2026 को वादी आकाश कुमार निवासी महमूद नगर, रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून द्वारा कोतवाली सहसपुर पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर से रात्रि में सोने तथा चांदी के आभूषण व स्मार्टफोन चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार कोतवाली सहसपुर पर मु0अ0सं0-233/2026 धारा- 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक- 18/09/2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रामपुर सहसपुर क्षेत्र से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त आशिक पुत्र सलीम को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 04 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी व स्मार्टफोन बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अजांम दिया गया था। अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओ में जेल जा चुका है, जिसके विरूद्ध चोरी व अन्य आपराधिक प्रकरणों के 05 अभियोग पंजीकृत हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
आशिक पुत्र सलीम निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :-*
1- मु0अ0सं0- 218/22, धारा- 506 IPC
2- मु0अ0सं0- 233/24, धारा- 305(a),324(4), 331(4),317(2) BNS
3- मु0अ0सं0- 226/25, धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट
4- मु0अ0सं0- 268/25, धारा- 305(a),324(2), 331(4),317(2),3(5) BNS
5- मु0अ0सं0- 43/26, धारा- 303(2),317(2) BNS
*बरामदगी :-*
1- घटना में चोरी की गयी ज्वैलरी *(अनुमानित मूल्य 04 लाख रू0)*
2- घटना में चोरी किया गया स्मार्टफोन
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 जावेद हसन
2- का0 नवबहार
3- का0 अनुराग
