Homeराज्य समाचारउत्तराखंड108 घी के दीपों से जगमगाया मान देवता मंदिर: पीएम मोदी के...

108 घी के दीपों से जगमगाया मान देवता मंदिर: पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन व राष्ट्र की समृद्धि की कामना

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मान देवता मंदिर में 108 दीपों का भव्य दीपोत्सव
थाला गांव में आस्था का उजाला, 108 दीप जलाकर राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना

नई टिहरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रतापनगर विधानसभा की ओण पट्टी स्थित थाला गांव के घांटिया में मान देवता मंदिर में 108 घी के दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान देश की सुख-समृद्धि, शांति, प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन और राष्ट्र की प्रगति की कामना की गई।

 

कार्यक्रम में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) CA राजेश्वर पैन्यूली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

CA राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि 108 घी के दीप प्रज्वलित करना सनातन परंपरा, आस्था और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी जुड़ाव, सेवा और संस्कारों को मजबूत करने का माध्यम हैं।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख प्रदीप रमोला, विजयलक्ष्मी थलवाल, पुरुषोत्तम थलवाल, केशव रावत, राजीव सेमवाल, बचन सिंह थलवाल, विवेक भट्ट, ध्यान सिंह थलवाल, देवता के पश्वा पंकज थलवाल, होशियार सिंह थलवाल, गोपाल कृष्ण, दर्शन सिंह, विजेंद्र सिंह पवार, ज्ञान सिंह थलवाल, बरफ चंद रमोला, मुकेश महर, पंकज महर, होशियार सिंह पवार, दिनेश भट्ट, चंद्रशेखर पैन्यूली, प्रवीण व्यास सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News