Homeराज्य समाचारउत्तराखंडपरिवर्तन महासम्मेलन की तैयारियों में जुटी कांग्रेस: नवीन जोशी ने कैंट...

परिवर्तन महासम्मेलन की तैयारियों में जुटी कांग्रेस: नवीन जोशी ने कैंट में चलाया जनसंपर्क अभियान

 

महासम्मेलन की सफलता के लिए कैंट में जनसंपर्क अभियान, नवीन जोशी ने कार्यकर्ताओं को किया लामबंद

देहरादून। आगामी 20 सितंबर को कैंट विधानसभा के नाथ पैलेस बल्लीवाला में आयोजित परिवर्तन महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम आयोजक प्रदेश काँग्रेस महामंत्री श्री नवीन जोशी ने आज देहरादून कैंट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा क्षेत्रवार रणनीति तैयार की।

नवीन जोशी ने कहा कि कैंट विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रत्येक क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा परिवर्तन महासम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं और आम जनता में उत्साह है।

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों से क्षेत्र की समस्याओं और अपेक्षाओं को लेकर भी संवाद किया जा रहा है। जनता की आवाज को मजबूती से उठाने और कैंट विधानसभा के विकास से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

नवीन जोशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर लोगों को सम्मेलन से जोड़ें और इसे सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर ट्विंकल अरोड़ा, अनिल कुमार, रेहाना परवीन, राकेश गंभीर, वरुण कुमार, संजय कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
नवीन जोशी
प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड काँग्रेस

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News