Homeराज्य समाचारउत्तराखंडआजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव:  ग्रामीणों...

आजादी के दशकों बाद भी सड़क को तरस रहा पनेर गांव:  ग्रामीणों का दर्द सुनने पहुंचे डॉ. अजयपाल

‘जन मिलन’ में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, पनेर गांव में अब तक नहीं पहुंची सड़क
तीन कार्यकाल बाद भी विकास से वंचित पनेर, डॉ. अजयपाल ने उठाए सवाल
पनेर गांव की बदहाली बनी मुद्दा, डॉ. अजयपाल बोले—यह शासन की विफलता

सोमेश्वर/अल्मोड़ा 13 सितंबर:सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से दावेदारी कर रहे डॉ. अजयपाल ने रविवार को ताकुला ब्लॉक के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अंचलों का दौरा कर जन-समस्याएं सुनीं और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी रोजमर्रा की दुश्वारियों को समझा।

अभियान के तहत पनेर गांव में आयोजित ‘जन मिलन’ कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की उपेक्षा और बदहाली का दर्द खुलकर सामने आ गया। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सोमेश्वर क्षेत्र से लगातार तीन बार भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेखा आर्या के प्रतिनिधित्व के बावजूद उनका गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। देश की आजादी के दशकों बीत जाने के बाद भी पनेर गांव तक पक्की सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच सकी हैं, जिसके कारण ग्रामीण अत्यंत विषम परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. अजयपाल ने कहा कि लगातार तीन कार्यकाल तक सत्ता में रहने के बावजूद यदि किसी गांव में सड़क जैसी प्राथमिक आवश्यकता उपलब्ध नहीं है, तो यह जनप्रतिनिधि और शासन की विफलता को स्पष्ट करता है।

उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस बार क्षेत्र की जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह मन बना चुकी है। वे सोमेश्वर विधानसभा के सर्वांगीण विकास और पनेर सहित सभी उपेक्षित गांवों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

इसके अलावा डॉक्टर अजय पाल में रविवार को थापला गांव में भी जनमिलन बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी ताकुला ब्लॉक अध्यक्ष बहादुर सिंह मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमा भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक सिंह बोहरा, शंकर सिंह रावत, सुनील बाराकोटी, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, दिनेश पिलख्वाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News