
2027 का चुनाव तय करेगा उत्तराखंड की दिशा : अनुकृति गुसाईं
‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के मंत्र के साथ भाजपा जुटी चुनावी तैयारी में
उत्तराखंड का दशक शुरू, 2027 चुनाव होगा निर्णायक : अनुकृति
महिलाओं के सशक्तिकरण और संगठन की ताकत पर भाजपा का फोकस
लैंसडौन से चुनाव लड़ने पर बोलीं अनुकृति—निर्णय करेगा संगठन
2027 का चुनाव तय करेगा उत्तराखंड की दिशा : गुसाईं
कोटद्वार। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं ने कहा कि उत्तराखंड में विकास की अपार संभावनाएं हैं। जरूरत इन्हें अवसर में बदलने की है।वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव प्रदेश की दिशा तय करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है। रविवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में अनुकृति ने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष का संगठन नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के भरोसे पर चलने वाला संगठन है। पार्टी के लिए राष्ट्र प्रथम और सर्वोपरि है। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर देते हुए कहा कि ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के सिद्धांत पर ही चुनावी सफलता हासिल की जा सकती है। अनुकृति ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी सरकार काम कर रही है। प्रदेश में तीन लाख महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं और महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। लैंसडौन से विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला संगठन और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। इसके अलावा उन्होंने हरक सिंह रावत और लैंसडौन विधानसभा से जुड़े कई सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर, सुरेंद्र आर्य, शशिबाला केष्टवाल और विकासदीप मित्तल मौजद रहे।



