Homeराज्य समाचारउत्तराखंडबंद घरों की रैकी कर करता था चोरी; 6 लाख की...

बंद घरों की रैकी कर करता था चोरी; 6 लाख की ज्वैलरी समेत शातिर चोर दबोचा

दो माह पहले जेल से छूटा, फिर पहुंचा सलाखों के पीछे; डोईवाला चोरी का खुलासा

दिन में करता था रेकी, रातों-रात भाग जाता था यूपी; दून पुलिस ने दबोचा शातिर चोर

चोरी की सोने की चेन बेच खरीदी थी बाइक, पुलिस ने बरामद की पूरी संपत्ति

घटना मे चोरी की गयी सोने की चैन को बेचकर खरीदी मोटर साईकिल को भी पुलिस ने किया बरामद

02 माह पूर्व ही जमानत पर जेल से आया था बाहर

 

दिनांक- 05 सितंबर  को वादी श्री पुनीत पुण्डीर पुत्र श्री कंवरपाल सिंह निवासी चौधरी फार्म, आदर्श कॉलोनी नकरौदा, हर्ऱावाला, देहारदून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक- 04/09/2026 को दिन के समय वह परिवार सहित घर से बाहर गये थे तथा जब वह अपने घर वापस आये तो देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़ कर अलमारी मे रखी सोने चांदी की ज्वैलरी, नगदी और मोबाइल फोन IQOO 9E चोरी कर लिये। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0- 263/2026 धारा- 305ए/331(3) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

*अनावरण हेतु की गई कार्यवाही*

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके सफल अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरुप दिनांक 10/09/2026 को पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन रोड, हर्रावाला, डोईवाला से अभियुक्त जरीफ अहमद को उक्त घटना में चोरी की गई ज्वैलरी, नगदी व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा घटना में चोरी की गयी सोने की चैन को बेच कर एक टीवीएस एपाचे मोटर साईकिल खरीदी गयी थी, जिसे अभियुक्त के कब्जे से बरामद किया गया।

*पूछताछ का विवरणः-*

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह दिन के समय बंद घरों की रैकी कर मौका मिलते ही चिन्हित किये गए घर मे चोरी की घटना को अंजाम देता है, अभियुक्त मुख्य रूप से दिन के समय चोरी करता है तथा चोरी को अंजाम देकर अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने मूल निवास उत्तर प्रदेश भाग जाता था। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली डोईवाला व थाना रायपुर में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसमे अभियुक्त जेल जा चुका है, तथा दो माह पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।

*गिरफ्तार अभियुक्त विवरण :-*

जरीफ अहमद पुत्र अकबर अहमद निवासी ग्राम टिकार, थाना अरवल, जिला हरदोई, हाल ट्रामा सेन्टर नयागांव, हरदोई, उत्तर प्रदेश, उम्र- 20 वर्ष

*अभियुक्त आपराधिक इतिहासः-*

1- मु०अ०सँ०- 263/26 धारा 305(A)/331(3)/317(2) BNS, कोतवाली डोईवाला
2- मु०अ०सँ०–325/25 धारा 305(A)/331(3)/317(2) BNS, कोतवाली डोईवाला
3- मु०अ०सँ०- 200/25 धारा 305(A)/317(2) BNS, कोतवाली डोईवाला
4- मु०अ०सँ०- 202/25 धारा 305(A)/317(2) BNS, कोतवाली डोईवाला
5- मु०अ०सँ०- 382/23 धारा 380/411 IPC, कोतवाली डोईवाला
6- मु०अ०सँ०-144/26 धारा 305(A)/331(1)/317(2) BNS, थाना रायपुर

*बरामदगी का विवरणः-*

1- कडे लेडीज पीली धातु – 02
2- अंगूठी पीली धातु- 01
3- बाली (नाक की) पीली धातु – 01
4- अंगूंठी सफेद धातु– 02
5- पायल सफेद धातु – 01 जोडी
6- बिछुवे सफेद धातु – 07 जोडी
7- छोटा धागुला सफेद धातु – 01
8- बड़ा धागुला सफेद धातु – 01
9- पैंडल सफेद धातु – 01
10- कान की बाली – 01 जोडी
11- मोबाईल फोन iQ00 company -01
12- स्मार्ट वॉच boult – 01
13- नगद 2,000/- रूपये
14- मो0सा0 बिना नम्बर TVS अपाचे *(घटना में चोरी की गयी सोने की चैन बेचकर खरीदी गयी)*

*(बरामद सम्पति की अनुमानित कीमत करीब 6,00,000/- रूपये)*

*पुलिस टीमः-*

1- उ0नि0 कमलेश गौड,
2- अ0उ0नि0 प्रेम सिंह बिष्ट
3- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
4- हे0का0 जसपाल सिंह
5- हे0का0 दिनेश रावत
6- का0 सुपरदास
7- का0 रविन्द्र टम्टा
8- का0 नवनीत (एसओजी देहात)

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News