
अनिल बलूनी और सुनील बंसल से मिले CA राजेश्वर पैन्यूली, राष्ट्रीय टीम में पुनः चयन पर दी बधाई
देहरादून: भाजपा उत्तराखंड के आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) CA राजेश्वर पैन्यूली ने 1 सितंबर 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल से औपचारिक मुलाकात की।
इस दौरान पैन्यूली ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सुनील बंसल को पुनः राष्ट्रीय टीम में जिम्मेदारी दिए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों और पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।
CA राजेश्वर पैन्यूली प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के लिखवार गांव, टिहरी गढ़वाल से जुड़े हैं और भाजपा उत्तराखंड में आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
