
अभियुक्तों को कब्जे से 380 ग्राम चरस तथा लगभग 02 पेटी देशी माल्टा मसालेदार शराब बरामद
*गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त पूर्व में भी अवैध शराब तस्करी में कई बार जा चुका है जेल, शराब तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी को किया सीज।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश निर्गत किए गए हैं।


इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।
*01: थाना राजपुर: 380 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार:* थाना राजपुर पुलिस पर गठित टीम द्वारा दिनांक 01/02/2026 को सीएसआई तिराहा ओल्ड मसूरी रोड के पास से दौरान चैकिंग 01 अभियुक्त अमरनाथ को 380 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर में धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्वंय भी नशे का आदी है तथा उक्त चरस वह उत्तरकाशी के एक स्थानीय नशेडी से सस्ते दामों में खरीद कर लाया था, जिसे वो राजपुर के नशेडियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* अमरनाथ पुत्र चोकूराम निवासी सपेरा बस्ती थाना राजपुर देहरादून उम्र 35 वर्ष।
*बरामदगी:*
1-380 ग्राम अवैध चरस
2-इलेक्ट्रॉनिक तराजू
*02: कोतवाली विकासनगर: पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 53 पाउच माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार:* चैकिंग के दौरान दिनांक: 01/9/2026 को विकासनगर बस अड्डा बाजार विकासनगर के पास से एक अभियुक्त चन्दन पुत्र प्रेम सिंह को 53 पाउच माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकास नगर में धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त पूर्व में भी आबकारी अधि0 व अन्य आपराधिक अभियोगों में जेल जा चुका है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* चन्दन पुत्र प्रेम सिंह निवासी 28 फीटारोड थाना विकासनगर जिला देहरादून उम्र 38 वर्ष
*बरामदगी:* 53 पाउच माल्टा मसालेदार देशी शराब
*आपराधिक इतिहास:*
01- मु0अ0सं0 194/2023 धारा 13 जी एक्ट
02- मु0अ0सं0 171/2024 धारा 60 आबकारी अधि0
03- मु0अ0सं0 115/2026 धारा 60 आबकारी अधि0
04- मु0अ0सं0 266/2026 धारा -60 आबकारी अधि0
*03: कोतवाली ऋषिकेश: पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 32 पाउच माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार:*
दिनांक 01-09-26 को पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत एम0डी0 रोड पर चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त अमित पुत्र तीरथ सिंह को स्कूटी संख्या: यू0के0-14-एल-2595 एक्टिवा पर 32 ट्रैटा पैक देशी अवैध शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-439/2026 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
01: अमित पुत्र तीरथ सिंह निवासी गली न0 28 अपर गंगा नगर ऋषिकेश जिला देहरादून उम्र 39 वर्ष।
*बरामदगी:*
(1) 32 ट्रैटा पैक देशी मसालेदार शराब।
(2) शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी एक्टिवा संख्या यू0के0-14-एल-2595
