Homeराज्य समाचारउत्तराखंड कांग्रेस को मिली नई कोषाध्यक्ष, गोदावरी थापली ने संभाला पदभार

उत्तराखंड कांग्रेस को मिली नई कोषाध्यक्ष, गोदावरी थापली ने संभाला पदभार

गोदावरी थापली ने ग्रहण किया प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष का पद, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

​उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती गोदावरी थापली ने पदभार किया ग्रहण:-डॉ प्रतिमा सिंह
​उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती गोदावरी थापली ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
​पदभार संभालने के बाद श्रीमती गोदावरी थापली ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन को वित्तीय और प्रशासनिक रूप से मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर में पार्टी के हाथ को मजबूत करने और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने के लिए संगठन पूरी एकजुटता से काम करेगा।
​कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने श्रीमती थापली को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके लंबे सांगठनिक अनुभव और सक्रियता से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
​इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त कोषाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News