Homeराज्य समाचारवायरल वीडियो पड़ा भारी, हुड़दंग करने वाले चार युवक पुलिस हिरासत में

वायरल वीडियो पड़ा भारी, हुड़दंग करने वाले चार युवक पुलिस हिरासत में

सड़क पर स्टंट और हुड़दंग, एसएसपी की सख्ती से चार युवक गिरफ्तार

*सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 04 युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में*

*सोशल मीडिया पर वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर, दूसरों का जीवन संकट में डालने का वीडियो हुआ था वायरल*

*वायरल वीडियों का संज्ञान लेकर एसएसपी दून द्वारा आवश्यक कार्यवाही के दिये थे निर्देश*

*पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए वाहन चालक सहित 04 युवकों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित वाहन को किया सीज।*

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडिया जिसमें वाहन चालक द्वारा अपनी नैनो कार को सार्वजनिक मार्ग पर तेजी व लापरवाही से चलाया जा रहा था तथा वाहन में बैठे अन्य युवकों द्वारा वाहन की खिडकी/दरवाजों पर बैठकर हुडदंग किया जा रहा था। जिससे वो अपने साथ-साथ सार्वजनिक मार्ग पर आवाजाही कर रहे अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल रहे थे।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। वायरल वीडियों की जांच करने पर वीडियों में दिखाई दे रही नैनो कार का नंबर: यू0के0-07-एपी-7267 ज्ञात हुआ। जिसके सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए पुलिस द्वारा आज दिनांक- 25-08-26 को उक्त नैनो कार के चालक सहित वाहन में सवार 04 युवकों को हिरासत में लेते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा सम्बन्धित नैनो कार को एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया।

*हिरासत में लिये गये व्यक्तियों का विवरण:-*

1- अनस पुत्र श्री अनीश निवासी लक्खीबाग मुस्लिम कॉलोनी, देहरादून *(चालक)*
2- मस्तान पुत्र श्री नौसिन निवासी मुस्लिम कॉलोनी, लक्खीबाग, कोतवाली नगर, देहरादून
3- विकास पुत्र श्री धर्मपाल निवासी ग्राम – सहसपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश
4- फरमान पुत्र श्री हनीफ ग्राम – चहलोली, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

*विवरण सीज़ वाहन*

नैनो कार संख्या: यू0के0-07- एपी-7267

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News