Homeराज्य समाचार02 लाख से अधिक की 06.66 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक...

02 लाख से अधिक की 06.66 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार 

 

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रायवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 24-08-26 को चैकिंग के दौरान मोतीचूर फ्लाई ओवर के निकट स्थित अण्डरपास के पास से एक अभियुक्त सन्तोष शर्मा पुत्र अशोक शर्मा को 02 लाख रू0 से अधिक अनुमानित मूल्य की 06.66 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0 137/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह ऑटो चलाने का कार्य करता है तथा स्वंय भी नशे का आदी है, उक्त स्मैक वह पावनधाम के पास से एक स्थानीय नशेडी से सस्ते दामों में खरीदकर लाया था, जिसे वह अन्य स्थानीय नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

सन्तोष शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी प्रेम विहार चौक के पास हरिपुरकला, थाना रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र- 25 वर्ष

*बरामदगी:*

06.66 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य 02 लाख रू0 से अधिक)*

*पुलिस टीम-*

1- उ0नि0 रघुबीर कपरवाण
2- हे0का0 कुलबीर सिंह
3- का0 आनन्द कुमार
4- का0 जसबीर कुमार
5- का0 प्रवीण सैनी

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News