Homeराज्य समाचारउत्तराखंडराजीव गांधी फाउंडेशन के राष्ट्रीय सेमिनार में उत्तराखंड का दमदार प्रदर्शन: कई...

राजीव गांधी फाउंडेशन के राष्ट्रीय सेमिनार में उत्तराखंड का दमदार प्रदर्शन: कई प्रतिभागी सम्मानित

राहुल गांधी की मौजूदगी में ‘हरा भरा स्वराज’ सेमिनार, देहरादून के प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते पुरस्कार

‘हरा भरा स्वराज’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड के युवाओं का जलवा, दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान

उत्तराखंड स्टूडेंट्स सेक्रेटरी सुप्रिया धस्माना के नेतृत्व में २५ सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने जवाहर भवन में हरा भरा स्वराज सेमिनार में किया प्रतिभाग
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने किया सेमिनार का शुभारंभ
देहरादून: राजीव गांधी फाउंडेशन के तत्वाधान में राजीव गांधी स्टडी सर्किल के द्वारा आयोजित अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता हरा भरा स्वराज के प्रतिभागियों को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर राजधानी नई दिल्ली में लोक सभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर राजीव गांधी फाउंडेशन के चेयरमैन राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, ट्रस्टी श्री सुमन दुबे, श्री विजय महाजन, प्रोफ़ेसर सतीश राय, श्री सौरभ राय ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका डाक्टर चयनिका उनियाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरा भरा स्वराज एक राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति युवा पीढ़ी को जागरूक करने के अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग व जल वायु परिवर्तन अंतरराष्ट्रीय विषय हैं जिन पर पूरी दुनिया में आज बहस छिड़ी हुई है । उन्होंने कहा कि इस विषय पर देश भर के युवा विद्यार्थियों ने अपने जो विचार इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए भेजे हैं वो इस दृष्टि से बहुत उत्साहवर्धक हैं कि आज की युवा पीढ़ी इन विषयों के बारे में सकारात्मक सोच रखती है।
इस अवसर पर समापन सत्र का संचालन करते हुए उत्तराखंड प्रदेश की राजीव गांधी स्टडी सर्किल स्टूडेंट सेक्रेटरी सुप्रिया धस्माना ने कहा कि वो ऐसे प्रदेश से आती हैं जो विश्वविख्यात पर्यावरणविद पद्मविभूषण सुंदर लाल बहुगुणा व चिपको आंदोलन की प्रणेता श्रीमती गौरा देवी की जन्मभूमि है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने नब्बे के दशक में दो भयंकर भूकंप, वर्ष २०१३ की विनाशकारी केदारनाथ आपदा देखी व झेली है और जिस प्रदेश का ६७ प्रतिशत भूभाग वन भूमि है। उन्होंने कहा कि गंगा जमुना शारदा जैसी पवित्र नदियों , राष्ट्रीय पार्कों व राष्ट्रीय अभिहारण्य वाले प्रदेश में हम समझ सकते हैं कि वन वन जीव व जल और जमीन का क्या महत्व है।
सुप्रिया धस्माना ने कहा कि आने वाले समय में इस तरह का सेमिनार उत्तराखंड में भी आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर हरा भरा स्वराज कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता “पर्यावरणीय मुद्दों पर केस स्टडी” में दस प्रथम विजयी प्रतियोगियों में उत्तराखंड की उन्नति केशटवाल को सातवां पुरस्कार मिला , प्रतियोगिता में पर्यावरणीय मुद्दों पर बेहतरीन प्रश्न पूछने वाले विजयों पंद्रह प्रयोगियों में उत्तराखंड के अतुल कुमार नैथानी ग्राफिक एरा व आयुष रावत डीएवी कॉलेज को पांचवां व सातवां पुरस्कार मिला।
सादर
सुप्रिया धस्माना
स्टेट स्टूडेंट सेक्रेटरी
राजीव गांधी स्टडी सर्किल
उत्तराखंड

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News