Homeराज्य समाचारलगातार बारिश का कहर: पौड़ी में मकान ढहा, मासूम की मौत, ...

लगातार बारिश का कहर: पौड़ी में मकान ढहा, मासूम की मौत, सतपुली में महिला घायल

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस एव एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी

मेहर गांव, लैंसडाउन: लगातार हो रही बारिश के कारण आज दिनांक 18.08.2026 को सुबह 07.00 बजे थाना लैंसडाउन क्षेत्रान्तर्गत मेहर गांव, ब्लाक द्वारीखाल में एक मकान के ऊपर मलवा आने से क्षतिग्रस्त होकर ढहने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें 03 व्यक्तियों के दबे होने की जानकारी मिली। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस एवं SDRF की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान 02 वर्षीय बालक रुद्राक्ष पुत्र नवीन सिंह का शव बरामद कर लिया गया है। शेष दो लोगों 1. धीरेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह (उम्र 46 वर्ष) 2. मथुरा देवी पत्नी प्रताप सिंह (उम्र 70 वर्ष) की तलाश हेतु रेस्क्यू कार्य लगातार जारी है।

घटना-02 | बैर गांव, सतपुली
दूसरी घटना में श्रीमती सुशीला देवी पत्नी श्री कोमल सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम बैर गांव, तहसील सतपुली, थाना लैंसडाउन के संबंध में सूचना प्राप्त हुई कि आज प्रातः वह अपने किचन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान किचन की छत गिरने से वह घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को उपचार हेतु हंस फाउण्डेशन अस्पताल सतपुली भिजवाया गया जहां उपचार के पश्चात महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर है।

 

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News