Homeराज्य समाचारसोशल मीडिया पर वायरल होने का शौक पड़ा भारी: सड़क पर लापरवाही से...

सोशल मीडिया पर वायरल होने का शौक पड़ा भारी: सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाकर हुड़दंग करने वाले 08 युवकों पर कार्यवाही

एसएसपी दून के निर्देशों पर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर दून पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

*भविष्य के लिए सख्त चेतावनी देते हुए संबंधित वाहन को किया सीज़*

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें कुछ युवक बल्लीवाला क्षेत्र के समीप जीएमएस रोड पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए थार रॉक्स एवं एक अन्य वाहन की खिडकियों व छत पर सवार होकर रैली/जुलूस निकालते हुए दिखाई दे रहे थे, जिससे उनके साथ साथ सड़क पर जा रहे आम जनमानस की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष बसंत विहार को संबंधित युवको के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिस पर बसंत विहार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित वाहनों एवं वाहन चालकों की पहचान की गई। जांच के उपरांत वाहनों में सवार 08 युवको को पुलिस द्वारा संबंधित वाहन के साथ थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें भविष्य में इस प्रकार के कृत्य दोबारा न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई तथा सम्बन्धित वाहन को एम०वी० एक्ट में सीज़ किया गया।

*देहरादून पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन कर दुसरो के जीवन को संकट में डालने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।*

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News