
स्वतंत्रता दिवस पर गीता धामी ने शासकीय आवास में आयोजित कार्यक्रम में की सहभागिता
देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गीता धामी ने शासकीय आवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया।






गीता धामी ने उपस्थित लोगों के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों और अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण की शपथ ली।
