Homeराज्य समाचारउत्तराखंड के कर्मचारियों और युवाओं की आवाज़ दिल्ली पहुंची: राहुल गांधी ने...

उत्तराखंड के कर्मचारियों और युवाओं की आवाज़ दिल्ली पहुंची: राहुल गांधी ने सुनी समस्याएं

राहुल गांधी से मिले उत्तराखंड के कर्मचारी, युवा और बेरोजगार संगठन, मांगों को घोषणा-पत्र में शामिल करने का आश्वासन

OPS, उपनल, नर्सिंग और बेरोजगार संघों ने राहुल गांधी के समक्ष रखीं अपनी मांगें

राहुल गांधी से उत्तराखंड के चार प्रमुख प्रतिनिधिमंडलों की मुलाकात, रोजगार और पेंशन मुद्दों पर चर्चा
घोषणा-पत्र में मिल सकता है स्थान: राहुल गांधी ने सुनी उत्तराखंड के कर्मचारियों और बेरोजगारों की मांगें

लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता श्री राहुल गांधी जी से मिले उत्तराखंड के विभिन्न संगठन
नई दिल्ली। उत्तराखंड के कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य जी के नेतृत्व में उत्तराखंड के चार प्रमुख प्रतिनिधिमंडलों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी से उनके आवास पर मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडलों में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NPS/OPS), उपनल कर्मचारी संघ, नर्सिंग कर्मचारी एवं उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडलों ने श्री राहुल गांधी जी के समक्ष कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, नर्सिंग कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा।
श्री राहुल गांधी जी ने सभी प्रतिनिधिमंडलों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने कहा कि इन विषयों का विस्तृत अध्ययन कराया जाएगा तथा कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों से संबंधित आवश्यक एवं महत्वपूर्ण मांगों को कांग्रेस के आगामी घोषणा-पत्र में शामिल करने की दिशा में पार्टी स्तर पर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
प्रतिनिधिमंडलों ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं सेवा संबंधी समस्याओं, नर्सिंग कर्मचारियों की मांगों तथा बेरोजगार युवाओं के रोजगार एवं भर्ती संबंधी मुद्दों को लेकर लंबे समय से संघर्ष जारी है। ऐसे में श्री राहुल गांधी जी द्वारा इन समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना उत्तराखंड के कर्मचारियों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल है।
इस अवसर पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ की ओर से श्री राम कण्डवाल, श्री सुरेश सिंह, श्री नितिन दत्ता, श्री बिट्टू वर्मा एवं श्री विशाल शामिल रहे।
उपनल कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद गोदियाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री महेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री श्री विनय प्रसाद, श्री हरीश कोठारी, श्री अजय डबरियाल, श्री विजय राम शर्मा, श्री गणेश गोदियाल, श्री संतोष पन्त, श्री भरत सिंह भण्डारी, श्री नरदेव सिंह, श्री भूपेन्द्र नेगी, श्री रमेश डोभाल एवं श्री अजय देव शामिल रहे।
नर्सिंग कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल में श्री नवल पुण्डीर, श्री राजेन्द्र कुकरेती, सुश्री सीरा बधानी, सुश्री सपना राठौर एवं श्री परवेश रावत उपस्थित रहे।
वहीं राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से श्री बी.पी. सिंह रावत, श्री विकन सिंह रावत, श्री मनोज अवस्थी, श्री सीता राम पोखरियाल, श्री अनीता विश्वकर्मा एवं श्री मक्खन लाल शाह शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडलों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व और कांग्रेस पार्टी के माध्यम से उत्तराखंड के कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों की मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा आगामी कांग्रेस घोषणा-पत्र में इन महत्वपूर्ण मुद्दों को उचित स्थान मिलेगा।

(राजेंद्र सिंह भंडारी)
महासचिव संगठन
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News