
सेंट जॉर्ज कॉलेज में हेरिटेज कप का समापन, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की नहीं कमी, सही मंच देना हमारी प्राथमिकता: गणेश जोशी
हेरिटेज कप का 53वां संस्करण संपन्न, 24 टीमों ने दिखाई खेल भावना
खेल युवाओं में आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं: गणेश जोशी
सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित हेरिटेज कप (जैकी) फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
मसूरी, 14 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित हेरिटेज कप (जैकी) फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।




कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 1 से 14 अगस्त तक आयोजित हेरिटेज कप फुटबॉल प्रतियोगिता का 53वां संस्करण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस वर्ष मसूरी और देहरादून की 24 टीमों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना सिखाता है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि हेरिटेज कप नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करने के साथ फुटबॉल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सेंट जॉर्ज कॉलेज प्रबंधन, आयोजकों एवं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्रदर ब्रिट्टो, सुपीरियर एवं स्पोर्ट्स सेक्रेटरी, प्राचार्य ब्रदर जेयसीलन, उप-प्राचार्य ब्रदर सिल्वानस, मोहन पेटवाल, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
