Homeराज्य समाचारखड़गे की रैली से भाजपा में बेचैनी, गढ़वाल-कुमाऊं में कांग्रेस की लहर...

खड़गे की रैली से भाजपा में बेचैनी, गढ़वाल-कुमाऊं में कांग्रेस की लहर : सूर्यकांत धस्माना

हल्द्वानी और रुद्रपुर कार्यक्रमों की सफलता से भाजपा बौखलाई, 2027 में कांग्रेस सरकार बनने का दावा

देहरादून: कुमाऊं मंडल की राजनीति के केंद्र हल्द्वानी व उत्तराखंड की औद्योगिक राजधानी रुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की सफल रैली व प्रदेश कार्यसमिति की विस्तारित बैठक की सफलता से भाजपा बौखला गई है और उसके नेता अनापनशनाप बयानबाजी करने में लगे हैं यह बात आज सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने रुद्रपुर से लौट कर अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। श्री धस्माना ने कहा कि हल्द्वानी में श्री खड़गे जी की रैली को असफल करने के लिए भाजपा ने पुलिस का सहारा लिया लेकिन कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं के दबाव से यह प्रयास असफल हो गया और भाजपा की उम्मीद से कई गुणा भीड़ रैली में देख कर भाजपा बेचैन हो गई और रुद्रपुर की शानदार विस्तारित कार्यसमिति को बैठक ने तो भाजपा के होश फाख्ता कर दिए जिससे वे अनर्गल बयानबाजी करने लगे। श्री धस्माना ने कहा कि बीती १७ जुलाई को देहरादून में श्री राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की बम्पर सफलता और हल्द्वानी की ऐतिहासिक रैली के बाद यह साफ हो गया है कि गढ़वाल कुमाऊं व तराई तीनों संभागों में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी तय है और उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

Static 1 Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News